{"_id":"6133af198ebc3e882b7244bc","slug":"villagers-demonstrated-against-the-occupation-of-the-pond-ambedkar-nagar-news-lko5940801146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तालाब में कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील अंतर्गत जगदीशपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को अकबरपुर तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने तालाब पर कब्जा कर लिया है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नतीजा यह है कि कब्जा लगातार बना हुआ है और अब तो निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही तालाब से कब्जा नहीं हटवाया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में शिकायत संबंधी ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
जगदीशपुर गांव के राकेश तिवारी, रामअकबाल यादव, अखिलेश, रमेश, सुरेंद्र, दिनेश, यमुनाप्रसाद, ओमप्रकाश अकबरपुर तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि गांव के ही कुछ व्यक्तियों ने गांव के बाहर स्थित तालाब पर कब्जा जमा रखा है। जब भी इसे लेकर विरोध जताया जाता है, तो विपक्षियों की ओर से अभद्रता की जाती है। इसकी शिकायत कई बार जिम्मेदारों से की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा यह है कि विपक्षियों ने अब निर्माण भी कराना प्रारंभ कर दिया है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही कब्जा नहीं हटाया गया, तो कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। बाद में शिकायत संबंधी ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा गया।