फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers created ruckus over illegal construction

अवैध निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने किया हंगामा

Thu, 03 Feb 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Villagers created ruckus over illegal construction
अंबेडकरनगर के वाजिदपुर में निर्माण के विरोध के दौरान मौजूद ग्रामीण व पुलिस कर्मी।-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। आंबेडकर प्रतिमा से जुड़ी भूमि पर अवैध निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मामला बढ़ता देख आसपास के लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचित किया। कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। बाद में एसडीएम अभय कुमार पांडेय ने मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया और ग्रामीणों को पैमाइश कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के वाजिदपुर का है। बताया जाता है कि जलालपुर निवासी प्रकाश चंद्र बरनवाल एक भूखंड पर गुरुवार को निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य होता देख तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आंबेडकर प्रतिमा से जुड़ी भूमि पर निर्माण कार्य कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि जिस भूमि पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है, वह आंबेडकर प्रतिमा की भूमि है।
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ता देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने ग्रामीणों को समझा र मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बन सकी। बाद में एसडीएम अभय कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। एसडीएम ने निर्माण कार्य रुकवा दिया और ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि संबंधित भूखंड की पैमाइश कराई जाएगी। एसडीएम के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। उधर, प्रकाश चंद्र बरनवाल का कहना है कि संबंधित भूखंड की पैमाइश आदि कराने के बाद ही वे निर्माण कार्य करा रहे हैं, लेकिन ग्रामीण बेवजह हस्तक्षेप कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed