{"_id":"5883a5364f1c1bbb76efea09","slug":"villagers-beaten-the-man-in-fears-of-cattle-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरी की आशंका में ग्रामीणों ने युवक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sat, 21 Jan 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती पिटाई से घायल विक्षिप्त युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र जलालपुर के फरीदपुर कोड़रा गांव में शुक्रवार रात ग्रामीणों ने पशु चोरी के संदेह में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। इससे उसे गंभीर चोटें आ गईं। बाद में जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। छानबीन में युवक की पहचान जैतपुर थाना क्षेत्र के पिंडोरिया सीताघाट निवासी के रूप में हुई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जैतपुर थाना क्षेत्र के पिंडोरिया सीताघाट निवासी संतोष (28) पुत्र रामपलट मानसिक रूप से पीड़ित है। वह अक्सर ही परिवारीजनों को जानकारी दिए बिना घर से कहीं न कहीं निकल जाया करता है। शुक्रवार को भी वह गांव निवासी एक व्यक्ति की बाइक लेकर अचानक कहीं चला गया।
विज्ञापन
देर तक उसके घर न लौटनेे पर परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन संतोष का कहीं पता नहीं चल सका। इस बीच परिवारीजनों को सूचना मिली कि संतोष की जलालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर कोड़रा गांव में ग्रामीणों ने पशु चोर समझ जमकर पिटाई कर दी है जिसे पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन