फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Villagers angry with power cuts protested by blocking the road

Ambedkar Nagar News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

Thu, 24 Jul 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 24 Jul 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry with power cuts protested by blocking the road
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार ट्रिपिंग और अघोषित बिजली कटौती से शहर से लेकर गांवों तक हाहाकार मच गया है। ग्रामीणों का सब्र गुरुवार को जवाब दे गया और जलालपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग को जाम कर धरना-प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

बिजली विभाग की अनदेखी और ओवरलोडिंग के चलते आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर गई है, जिससे कृषि कार्य, घरेलू जीवन और व्यापार सभी प्रभावित हो रहे हैं। जलालपुर विद्युत उपकेंद्र नेवादा से जुड़े 60 से अधिक गांवों – जैसे पेठिया, ताहापुर, सोनगांव, रामगढ़, निजामपुर, अम्बरपुर आदि में बुधवार रात से ही बिजली की आंखमिचौली जारी रही। बृहस्पतिवार की सुबह भी हर 10 मिनट पर ट्रिपिंग से परेशान ग्रामीणों ने नेवादा बिजली घर पहुंचकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद जलालपुर-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही उपखंड अधिकारी नरेश राठौर मौके पर पहुंचे और ओवरलोड को वजह बताते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया।
विज्ञापन


33 हजार वोल्ट का तार टूटा, 40 गांवों में 7 घंटे गुल रही बिजली
महरुआ के सारंगपुर दियरा गांव के पास भोर 4:30 बजे 33 हजार वोल्ट का बिजली तार टूट गया, जिससे रामबाबा, बरामदपुर, चक्रसेनपुर, मथानी, सुखारीगंज, नरसिंहदासपुर समेत 40 गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली कर्मी फॉल्ट ढूंढने में जुटे रहे, लेकिन सफलता करीब 7 घंटे बाद मिली। सुबह 11:30 बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों की दोहरी मार, रात में सिंचाई को मजबूर
मथानी के किसान मनीष निषाद ने बताया कि बिजली न होने से खेतों की सिंचाई रुक गई है।
धर्मेंद्र यादव, अमरनाथ यादव, संतोष प्रजापति सहित कई किसानों ने कहा कि उन्हें रातभर जागकर डीजल पंप से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिससे लागत भी बढ़ गई है। अकबरपुर के बरवा बैरमपुर और वीआईपी फीडर पर को पूरे दिन बिजली बाधित रही। गर्मी और उमस से लोग परेशान होते रहे।

ओवरलोडिंग से कटाैती बढ़ी
ओवरलोडिंग के कारण तार टूटने और ट्रिपिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। उपभोक्ता अनावश्यक बिजली उपकरणों का प्रयोग न करें।
राजकुमार त्रिपाठी, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed