{"_id":"633341420464952aee2977ff","slug":"villagers-angry-over-illegal-liquor-sale-ambedkar-nagar-news-lko650396744","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब बिक्री पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब बिक्री पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के इमामपुर मलेथू के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव में एक व्यक्ति अवैध शराब समेत कई अन्य प्रकार के मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा है। शराब के नशे में धुत होकर लोग ग्रामीणों के साथ अभद्रता भी करते हैं। ग्रामीणों ने डीएम व एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है।
गांव निवासी अनीता, निर्मला, रेनू, सरोजा, अमरावती, शशिकला, शुभम, सुनील, रविपाल, विद्यादेवी, शांति, अशरफी, रीता, मालती, रमपत्ती, श्यामदेवी, अनारा देवी व विकास आदि ने कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि गांव का एक व्यक्ति लंबे समय से अवैध ढंग से अपने घर में मादक पदार्थों की बिक्री कर रहा है। उधर से होकर महिलाओं, युवतियों व बालिकाओं का गुजरना मुश्किल होता है।
शराब के नशे में धुत होकर कई बार लोग महिलाओं के साथ अभद्रता कर चुके हैं। जब इसका विरोध किया जाता है तो संबंधित व्यक्ति की ओर से धमकी दी जाती है। शिकायत कई बार विभाग के अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। ऐसे में ग्रामीणों के हित को देखते हुए अविलंब अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए और दोषी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।