{"_id":"61bcc70b45b0fe712443e191","slug":"villagers-agitated-over-non-disclosure-of-incident-ambedkar-nagar-news-lko609401159","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटना का खुलासा न होने पर भड़के ग्रामीणों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटना का खुलासा न होने पर भड़के ग्रामीणों
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा सकरावल से पहुंचे नागरिकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मासूम सुभाष उर्फ डोकोमो हत्याकांड में टांडा कोतवाली पुलिस की मनमानी को लेकर नाराजगी जाहिर की। आरोप लगाया कि घटना में नामजद आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी गई है, लेकिन पुलिस मामले में केस दर्ज नहीं कर रही है।
बताते चलें कि टांडा कोतवाली क्षेत्र के सकरावल मोहल्ला निवासी मासूम सुभाष उर्फ डोकोमो का शव लापता होने के करीब 10 दिन बाद घर के पीछे छत विक्षत अवस्था में झाड़ी में मिला था। पुलिस अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन कर रही है। वह अभी तक किसी नतीजे पर नही पहुंच सकी है। बीते दिनों डॉग स्क्वॉयड टीम भी मोहल्ले में आयी थी।
लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इससे नाराज परिवारीजनों ने नागरिकों के साथ शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। परिवारीजनों के मुताबिक मामले में नामजद तहरीर दी गई है। इसके बावजूद पुलिस मामले में नामजद पर केस दर्ज नहीं कर रही है। आक्रोशित परिजन व ग्रामीण प्रदर्शन करने के बाद डीएम से मिलने के लिए उनके कार्यालय की तरफ बढ़े तो उन्हें कलेक्ट्रेट परिसर का गेट बंद कर दिया गया। इससे नाराज ग्रामीण जिला अस्पताल व कचहरी जाने वाले मार्ग पर ही धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलते ही एसडीएम सदर पवन जायसवाल व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह भारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों से ज्ञापन लेने के साथ ही उनका धरना खत्म कराया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि मामले में जल्द समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करायी जाएगी।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए कलेक्ट्रेट के निकट अकबरपुर कोतवाल अमित प्रताप सिंह के अलावा बेवाना थानाध्यक्ष पंडित त्रिपाठी, सम्मनपुर एसओ एस यादव, महिला थानाध्यक्ष हंसमती व टीएसआई शिव दीपक सिंह मौजूद रहे। धरने में ज्ञानमती, कमला, भानमती, पूनम, इलायची देवी, रामदुलारी, अनारा, रामगोपाल, अजय, रामअछैबर, रामकिशन, गोपाल, नंदलाल व कमलेश आदि मौजूद रहे।