{"_id":"6a5d07c56a92f80d9f084b79","slug":"vikass-death-mystery-couldnt-be-unveiled-from-the-mobile-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-160956-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मोबाइल से नहीं खुल सका विकास की मौत का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मोबाइल से नहीं खुल सका विकास की मौत का राज
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के रगड़गंज स्थित हाजी मंजिल में फंदे से लटके मिले मारुति शोरूम के अधिकारी विकास श्रीवास्तव (30) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। रिपोर्ट में मौत का कारण फांसी (हैंगिंग) बताया गया है। वहीं, मोबाइल फोन की जांच में भी पुलिस को ऐसा कोई सुराग नहीं मिला है, जिससे मौत की वजह स्पष्ट हो सके।
अयोध्या जिले के सदर राठहवेली निवासी विकास श्रीवास्तव अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित दहीरपुर के मारुति शोरूम में अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। वह रगड़गंज स्थित हाजी मंजिल में किराये पर रहते थे। शनिवार को उनका शव घर पर फंदे से लटकता मिला था।
विकास के मोबाइल फोन की भी गहन जांच की, लेकिन उसमें कोई सुसाइड नोट, संदिग्ध चैट या ऐसा डिजिटल साक्ष्य नहीं मिला, जिससे आत्महत्या के कारणों का पता चल सके। क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। मोबाइल की जांच में भी कोई संदिग्ध तथ्य नहीं मिला है। परिवार की ओर से किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।