{"_id":"6a761510c515a6259d0ed02c","slug":"vigilance-team-accused-of-vandalism-and-theft-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-162372-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: विजिलेंस टीम पर तोड़फोड़ व चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: विजिलेंस टीम पर तोड़फोड़ व चोरी का आरोप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली चोरी की रोकथाम के लिए गठित विजिलेंस टीम पर घर में घुसकर तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता और चोरी का आरोप लगा है।
जैनापुर निवासी मोहम्मद सईम समाजवादी पार्टी युवजन सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे तीन लोग पुलिस की वर्दी में और एक व्यक्ति सादे कपड़ों में उनके घर पहुंचे। जब उनसे पहचान पूछा तो उन्होंने खुद को बिजली विभाग के विजिलेंस टीम का जेई बताया।
सईम के मुताबिक टीम ने बिना किसी अनुमति के घर में प्रवेश किया और सभी कमरों की तलाशी ली। इस दौरान कूलर और अन्य घरेलू सामानों में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर टीम के सदस्यों ने घर की महिलाओं के साथ अभद्रता की और अपशब्द भी कहे। चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो वे शनिवार को अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव कर धरना प्रदर्शन करेंगे। थानाध्यक्ष अभिषेक त्रिपाठी ने बताया तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। वहीं, विजिलेंस थानाध्यक्ष आरकेश सिंह ने बताया कि टीम बिजली चोरी की जांच करने गई थी। मौके का वीडियो भी बनाया गया है। लगाए गए आरोप निराधार हैं।