फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vigilance increased amid rising tensions between India and Pakistan

Ambedkar Nagar News: भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

Fri, 09 May 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 09 May 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
Vigilance increased amid rising tensions between India and Pakistan
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते आरपीएफ प्रभारी जीएस गौतम व अन्य। 
अंबेडकरनगर। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच जिले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए जाने के साथ गांवों में लोगों को जागरूक किया जा रहा है। आपातकालीन स्थिति में लोगों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, भोजन के प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

देश की सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम पर एक तरफ जहां जिले के लोगों में गर्व की भावना है, वहीं पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमले के प्रति खासा आक्रोश बना हुआ है। सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस महकमे के साथ जिला प्रशासन तैयारियाें में जुटा हुआ है। स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत रखने के लिए जिला अस्पताल से लेकर मेडिकल कॉलेज में बेड आरक्षित किए गए हैं। होमगार्ड, पीआरडी की जिम्मेदारी तय करते हुए उन्हें अपने क्षेत्र के लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

पुलिस विभाग की ओर से रात्रिकालीन गश्त के साथ ही रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड की निगरानी बढ़ा दी गई है। अलग-अलग स्थानों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम को चाक-चौबंद किया जा रहा है। हर थानाध्यक्ष को जिम्मा दिया गया है, वह अपने क्षेत्रों में हवाई हमले की स्थिति में बरते जाने वाले सुरक्षा उपायों को हर नागरिक तक पहुंचाएं। शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल, कॉलेज में बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। पंचायती रात विभाग को प्रशासन की ओर से भेजे जाने वाले संदेश को प्रसारित करने का जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स
सेना को 10 हजार यूनिट ब्लड देगा फार्मासिस्ट एसोसिएशन
बसखारी। ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन पूरे देश के नॉन एंप्लाइज फार्मासिस्ट की ऑनलाइन बैठक कर सेना के जज्बे को सलाम करते हुए ऑपरेशन सिंदूर के समर्थन में 10 हजार यूनिट ब्लड देने की घोषणा की है। अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी अंबेडकरनगर के आरोपुर निवासी विश्वजीत पांडेय ने बताया कि सारे फार्मासिस्ट मिलकर सेना को 10 हजार यूनिट ब्लड मुहैया कराएंगे, ताकि आपात स्थिति में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। वर्चुअल बैठक में प्रदेश व देश के पदाधिकारियों की मौजूदगी में निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed