{"_id":"61b39e2198480d1f863e79f3","slug":"vidyut-sakhis-will-soon-collect-electricity-bills-in-villages-ambedkar-nagar-news-lko608365311","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही गांवों में बिजली बिल वसूलेंगी विद्युत सखियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही गांवों में बिजली बिल वसूलेंगी विद्युत सखियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ीं महिलाएं विद्युत सखी के तौर पर जल्द ही बिजली बिल की वसूली करती दिखायी देंगी। विद्युत विभाग के बकाया बिलों की वसूली करने के लिए आजीविका मिशन की महिलाओं को लगाया गया है। जिले में 204 चयनित विद्युत सखियों में से 98 सखियां लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए शुक्रवार को रवाना की गईं। डीडीओ वीरेंद्र सिंह ने विद्युत सखियों को लखनऊ रवाना करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के बाद उनका योगदान बेहतर ढंग से लिया जा सकेगा।
महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बैंक सखी की तैनाती के बाद विद्युत सखी की भी नियुक्ति की गई है। इनसे जिले में बकाया बिजली बिल की वसूली करायी जाएगी। उपायुक्त आरबी यादव ने बताया कि एनआरएलएम के तहत बेहतर कार्य करने वाली समूह सखी को विभाग आगे बढ़ने का पूरा अवसर प्रदान कर रहा है। समूह सखी को प्रशिक्षित कर उन्हें रोजगारपरक बनाया जा रहा है।
बताया कि इन दिनों लखनऊ में प्रशिक्षण चल रहा है। शुक्रवार को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए जिले से कुल 98 विद्युत सखियों को भेजा गया। उन्हें प्रशिक्षण में विद्युत बिल वसूली के तौर तरीकों के साथ ही अन्य तकनीकी जानकारी प्रदान की जाएगी। जिससे वह अन्य रोजगार भी कर सकें। प्रशिक्षण के दौरान ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह उर्फ मोती सिंह की ओर से निशुल्क प्रिंटर भी दिया जाएगा। इससे विद्युत सखियों को अपना कार्य करने में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन
चयनित विद्युत सखियों को उपायुक्त स्वत: रोजगार आरबी यादव के नेतृत्व में डीडीओ वीरेंद्र सिंह ने रवाना किया। उन्होंने विद्युत सखियों से प्रशिक्षण में मिलने वाली जानकारी को हासिल कर आगे बढ़ने की सलाह दी। लखनऊ के लिए दो बसों से विद्युत सखियों को रवाना किया गया। उनके साथ आरबी यादव के अलावा महिला कांस्टेबल, दो महिला ब्लॉक मिशन मैनेजर तथा एक जिला मिशन मैनेजर भी गए हैं।