फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Video of money transaction goes viral, constable suspended

Ambedkar Nagar News: रुपये लेनदेन का वीडियो वायरल, आरक्षी निलंबित

Mon, 12 May 2025 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Video of money transaction goes viral, constable suspended
अंबेडकरनगर। टांडा के एनटीपीसी चौकी पर तैनात आरक्षी संतोष तिवारी का घूस मांगते एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरक्षी को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

वीडियो में कांस्टेबल गेहूं की बोरी चोरी के एक मामले में आरोपी की बहन और मां से बात कर रहा है। कहा रहा कि कितनी आसानी से वह गेंहू की बोरी लेकर भाग निकला, उसे समझा नहीं पा रही हो। अभी हाईकोर्ट से जमानत पर रिहा हुआ है, कितना रुपया लगता है जमानत में। इसके बाद 30 हजार रुपये की मांग करता है। इस पर महिला कहती सुनाई पड़ रही है कि साहब मेरा बड़ा ऑपरेशन हुआ है इसके चलते मजदूरी भी नहीं कर पा रही हूंं।
विज्ञापन

बकरी बेचकर पांच हजार रुपये दे सकती हूं, लेकिन सिपाही 10 हजार रुपये की मांग करता सुनाई पड़ रहा है। बातचीत का यह ऑडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एसपी केशव कुमार ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरक्षी को निलंबित कर दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed