फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Verification started for giving tablets and smartphones to students

छात्रों को टैबलेट व स्मार्टफोन देने के लिए सत्यापन शुरू

Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Verification started for giving tablets and smartphones to students
अंबेडकरनगर। युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत जिले के लगभग एक लाख छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन उपलब्ध कराने के लिए अब तक 93581 छात्र-छात्राओं की फीडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। इनके सत्यापन का कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि योजना का लाभ शत-प्रतिशत छात्र-छात्राओं को मिल सके, इसके लिए शीघ्र फीडिंग का कार्य पूरा किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़ा जा सके। साथ ही दुनिया मुट़ठी में हो सके, इसके लिए बीते अक्तूबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाविद्यालय व तकनीकी संस्थाओं में शिक्षा हासिल कर रहे छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिए जाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही महाविद्यालय व तकनीकी संस्थानों के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया कि वे संबंधित छात्र-छात्राओं की फीडिंग के साथ ही सत्यापन का कार्य पूरा कर सूची शासन को उपलब्ध कराएं। सरकार की इस घोषणा का युवाओं ने बढ़ चढ़कर स्वागत भी किया था। योजना को लेकर उनमें उत्साह का भी माहौल है। उन्हें इंतजार है उस दिन का जब उनके हाथ में टैबलेट व स्मार्टफोन आए। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार लगभग एक लाख छात्र-छात्राओं को टैबलेट व स्मार्टफोन दिया जाना है। इसके लिए जिले में से फीडिंग का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय के अनुसार अब तक 93 हजार छात्र-छात्राओं की फीडिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही सत्यापन का भी कार्य तेज कर दिया गया है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित 136 महाविद्यालयों में 78 हजार 848 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इनके अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में 400, आईअीटाई में 5193, दो पॉलिटेक्रिक में लगभग 2 हजार, पैरा मेडिकल कोर्स के अलावा तकनीकी शिक्षा में छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन छात्र-छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने के लिए फीडिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। सभी जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे जल्द से जल्द फीडिंग का कार्य पूरा करें। साथ ही सत्यापन का कार्य पूरा कर सूची शासन को भेजें, जिससे उन्हें योजना का समुचित लाभ दिलाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द पूरी कराएं फीडिंग
योजना का लाभ दिलाने के लिए सभी महाविद्यालय व तकनीकी शिक्षण संस्थाओं के जिम्मेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही टैबलेट व स्मार्टफोन के लिए फीडिंग के साथ-साथ सत्यापन का कार्य पूरा कराएं। इसके लिए छात्र-छात्राओं से किसी भी प्रकार का शुल्क न लिया जाए। इसमें यदि किसी भी प्रकार की शिकायत सामने आती है, तो कार्रवाई भी की जाएगी।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed