Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vehicles worth Rs 20 crore sold before Dhanteras

Ambedkar Nagar News: धनतेरस से पहले ही बिके 20 करोड़ के वाहन

Fri, 17 Oct 2025 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 17 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Vehicles worth Rs 20 crore sold before Dhanteras
अकबरपुर के अयोध्या रोड शोरूम में दो पहिया वाहन की खरीदारी करते लोग।
अंबेडकरनगर। जिले में धनतेरस की पूर्व संध्या पर बाजार गुलजार हो गए। चारों ओर जगमगाती लाइटें और खरीदारी में मशगूल लोगों ने त्योहार की रौनक बढ़ा दी है। शनिवार को धनतेरस है पर कई लोग इस दिन स्टील व लोहे का सामान लेने से बचते हैं। ऐसे में शुक्रवार से ही वाहन बाजार ने रफ्तार पकड़ ली। लगभग 20 करोड़ रुपये के वाहन बिक गए।
विज्ञापन


गहनों से लेकर गैजेट्स तक और बर्तनों से लेकर बाइक-कारों तक, हर दुकानदार और शोरूम संचालक उम्मीदों से लबरेज हैं कि खरीदारी के सारे रिकॉर्ड टूटेंगे। इसका असर बाजार में शुक्रवार को ही देखने को मिला। धनतेरस शनिवार को होेने के चलते कार-बाइकों के शोरूम शुक्रवार को ही ग्राहकों से पट गए।
विज्ञापन


125 कारों के अलावा 1620 बाइकों, दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली और अन्य वाहनों की खरीदारी से लेकर एडवांस बुकिंग कराई गई। कई लोग शुक्रवार को ही वाहन ले गए हैं, शेष वाहन रविवार दोपहर तक शोरूम से जाने की संभावना है। शुक्रवार को अकबरपुर के शहजादपुर बाजार में गणेश लक्ष्मी की प्रतिमाओं की दुकानें सज गई हैं। लोग कपड़ों की भी खरीदारी करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह से ही शोरूम में पहुंचने लगे खरीदार
अकबरपुर के अयोध्या रोड पर प्रमुख कंपनियों के बाइक शोरूम हैं। फूल माला से लेकर अन्य सजावटी सामानों से सजे इन शोरूमों पर सुबह 10 बजते ही ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया था। आलम यह था कि बड़ी संख्या में लोग आज ही वाहन अपने घर ले जाते नजर आए। टांडा मार्ग स्थित बाइक शोरूम पर भी यही नजारा देखने को मिला।

आज कम होगी बिकावली, कल लेंगे डिलीवरी
कार शोरूम के सीईओ अमित सिंह के अनुसार धनतेरस शनिवार को होने के कारण खरीदार इस बार पहले से ही वाहन ले जा रहे हैं। शुक्रवार को इनके शोरूम से 16 गाड़ियां निकली। बृहस्पतिवार को नौ गाड़ियाें की बिक्री हुई थी। शेष गाड़ियां रविवार को शोरूम से निकलने की संभावना है। यही स्थिति चार अन्य प्रमुख कंपनियों के शोरूम की भी रही है। वहीं, दोपहिया वाहन एजेंसी के प्रोपराइटर रविभद्र सिंह ने बताया कि जिले में अलग-अलग कंपनियों के 41 शोरूम हैं। इन सभी शोरूमों से 1600 दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है। इनसे 18 करोड़ रुपये के आसपास कारोबार होगा।


सोने-चांदी की दुकानें बनीं आकर्षण का केंद्र
सराफा बाजार में इस बार नई डिजाइनों की भरमार है। महिलाएं तरह-तरह के हार, चूड़ियां और झुमके पसंद कर रही हैं। दुकानदारों ने खास ऑफर और छूट के साथ ग्राहकों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कीमतों में इजाफा होने के कारण हल्के गहनों व सिक्कों की खेप दुकानों पर जुटाई है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर गया, जबकि चांदी 1,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। बृहस्पतिवार की अपेक्षा सोने का भाव तीन हजार रुपये चढ़ा है, जबकि चांदी नौ हजार रुपये प्रति किग्रा टूट गई है।


हल्के गहनों व सिक्कों का स्टॉक जुटाया
सराफा व्यापारी व संगठन के अध्यक्ष शौर्य सेठ ने बताया कि धनतेरस व दीपावली को लेकर हल्के गहनों व सिक्कों का स्टॉक जुटाया गया है। महंगाई का बाजार पर कम असर हो, इसके लिए हल्के वजन का विकल्प तैयार किया गया है। सराफा कारोबारी विकास सेठ ने बताया कि पिछले साल की तुलना में चांदी के भाव में दोगुने का अंतर है। फिर भी लोग खरीदारी करने के साथ एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।



इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में मिल रहे निश्चित उपहार
इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में फ्रिज, टीवी, वॉशिंग मशीन और मोबाइल पर छूट के पोस्टर ग्राहकों को अपनी ओर खींच रहे हैं। कई शोरूम संचालक निश्चित उपहार और विशेष छूट दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed