फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   VDO suspended for financial irregularities

वित्तीय अनियमितता में वीडीओ निलंबित

Mon, 01 Aug 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
VDO suspended for financial irregularities
अंबेडकरनगर। लगभग 25 लाख रुपये की वित्तीय अनियमितता किए जाने की दोषी मिलीं ग्राम विकास अधिकारी को जिला विकास अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उधर, निलंबन के बाद वीडीओ ने आरोपों को मनगढ़ंत बताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में जहांगीरगंज विकास खंड में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात रहीं मांडवी उपाध्याय पर पूर्व की ग्राम पंचायतों में तैनाती के दौरान वित्तीय अनियमितता बरते जाने का आरोप लगा था। आरोप है कि जब मांडवी टांडा ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर तैनात थीं तो पंचायत जनार्दनपुर, अमिया बाभनपुर, पिपरी सैदपुर, मोहिउद्दीनपुर समेत कई अन्य ग्राम पंचायतों का प्रभार देख रही थीं।
विज्ञापन

आरोप लगा कि उन्होंने तैनाती के दौरान बड़े पैमाने पर अनियमितता बरती है। बगैर कार्य के ही भुगतान करा लिया गया। शिकायत पर डीडीओ ने टीम का गठन कर जांच कराई। बीते दिनों टीम ने जांच रिपोर्ट सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार 53 लाख 57 हजार 660 रुपये कार्यकाल के दौरान आहरित किए गए थे। इसमें जांच में 27 लाख 28 हजार रुपये व्यय होना पाए गए। इस प्रकार 25 लाख 69 हजार 660 रुपये का दुरुपयोग होना पाया गया। जांच में मिला कि प्राथमिक विद्यालय आलमपुर धनौरा में 30 डेस्क-बेंच के भुगतान के लिए एक लाख 57 हजार रुपये निकाले गए। जांच में मात्र 15 डेस्क व बेंच ही मिली। ऐसे में 78 हजार 500 रुपये की गड़बड़ी सामने आई।

इसी प्रकार कंपोजिट विद्यालय जनार्दनपुर में दो लाख रुपये डेस्क व बेंच के लिए आहरित किए गए, लेकिन फर्नीचर की खरीदारी नहीं की गई। विकास खंड जहांगीरगंज में स्थानांतरण हो जाने के बाद पूर्व में तैनाती की ग्राम पंचायतों का चार्ज हस्तांतरित न कर शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करने का भी मामला सामने आया। डीडीओ वीरेेंद्र सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तत्काल प्रभाव से वित्तीय अनियमितता पाए जाने पर मांडवी उपाध्याय को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed