{"_id":"610c25ec8ebc3ec1c36dd18c","slug":"vaccine-crisis-continues-uproar-at-centers-ambedkar-nagar-news-lko5900553193","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन संकट बरकरार, केंद्रों पर गहमागहमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन संकट बरकरार, केंद्रों पर गहमागहमी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए उड़तीं सोशल डिस्टेसिंग की धज्जियां।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। वैक्सीन संकट से निजात नहीं मिल पा रही है। केंद्रों पर टीकाकरण का जो लक्ष्य निर्धारित हो रहा है, उसके अनुरूप वैक्सीन की उपलब्धता हो पाना कठिन बना हुआ है। नतीजा यह है कि गुरुवार को 13 केंद्रों के 31 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। इस दौरान केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटने से गहमागहमी रही। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीं, बल्कि तमाम ऐसे भी थे, जिन्होंने मास्क तक नहीं लगा रखा था। अभियान के दौैरान संयुक्त सीएचसी अकबरपुर समेत दो अन्य केंद्रों पर वैक्सीन समाप्त हो गई।
वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता जिले को नहीं हो पा रही है। जितने नागरिक केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, उन्हें टीका लग पाना कठिन बना हुआ है। बीच में कई बार तो अभियान ही ठप सा हो जा रहा है। वैक्सीन आने के बाद टीकाकरण फिर से गति पकड़ता दिखता है, लेकिन वैक्सीन का संकट दोबारा सामने आ जाता है। इस बीच बुधवार देर शाम मुख्यालय से जिले को वैक्सीन की 9300 डोज उपलब्ध हुई, तो गुरुवार को फिर से टीकाकरण का कार्य सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया।
बीते मंगलवार को चले टीकाकरण महाअभियान के चलते जिले में वैक्सीन समाप्त हो गई थी। नतीजा यह रहा कि जलालपुर सीएचसी व संयुक्त सीएचसी अकबरपुर को छोड़कर कई केंद्रों पर टीकाकरण अभियान पूरी तरह से ठप हो गया। इससे टीका लगवाने के लिए संबंधित केंद्रों पर पहुंचे नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की थी।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि गुरुवार को 13 केंद्रों के 31 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। इसमें 6200 नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य था। इस बीच टीका लगवाने के लिए बड़ी संख्या में नागरिक केंद्रों पर पहुंच गए। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने से गहमागहमी रही। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई गईं। इस बीच बड़ी संख्या में नागरिकों को टीका लगवाने के चलते संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर समेत कई अन्य केंद्रों पर वैक्सीन समाप्त हो गई। उ
धर, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि 9300 डोज जिले को उपलब्ध हुई थी। गुरुवार को चले अभियान में लगभग 6200 नागरिकों को टीका लगाया गया। एक-दो केंद्रों पर वैक्सीन की कमी हुई है, लेकिन बाकी केंद्रों पर सुचारु ढंग से वैक्सीनेशन का कार्य हो रहा है।
टीका लगवाने पहुंचे लोगों ने जताई नाराजगी
वैक्सीन का संकट व टीकाकरण के दौरान हो रही गहमागहमी को लेकर नागरिकों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। जिला अस्पताल मेें टीका लगवाने के लिए आए रामप्रकाश व राहुल ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वैक्सीन का संकट हो जाने के चलते ही गहमागहमी रहती है। यदि सुचारु रूप से जिले को वैक्सीन मिले, तो इस प्रकार की आपाधापी से बचा जा सकता है। सीएचसी टांडा में मिले मोहम्मद शमीम व अंकेश ने कहा कि टीकाकरण के लिए जिस प्रकार से भीड़ उमड़ रही है और कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन हो रहा है, उससे तो कोरोना पर अंकुश नहीं पाया जा सकता है। जिम्मेदारों को इसे लेकर ठोस कदम उठाना चाहिए। जलालपुर में टीका लगवाने गए एखलाक व प्रवीण का कहना था कि यदि टीके पर्याप्त नहीं मिल पा रहे हैं, तो ऐसा सिस्टम बनाया जाए, जिससे नागरिकों के बीच गहमागहमी न रहे। कामकाज छोड़कर लोग टीका लगवाने पहुंच रहे, तो उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ता है। यह स्थिति अत्यंत अनुचित व चिंताजनक है।