{"_id":"60a54f8e8ebc3e58613a6967","slug":"vaccination-work-carried-out-at-30-booths-of-28-centers-950-citizens-vaccinated-ambedkar-nagar-news-lko578731654","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 केंद्र के 30 बूथ पर चला वैक्सीनेशन का कार्य, 950 नागरिकों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 केंद्र के 30 बूथ पर चला वैक्सीनेशन का कार्य, 950 नागरिकों को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच वैक्सीनेशन का काम तेज कर दिया गया है। केंद्र के साथ बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। इस बीच बुधवार को खराब मौसम के बावजूद जिले के 28 केंद्र के 30 बूथ पर कोरोना टीकाकरण अभियान चला। इस दौरान कुल 2800 नागरिकों को टीका लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 950 लोगों को टीका लगाया गया। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा टीका लगवाने की अपील की।
जिले में कोरोना टीकाकरण लगातार जारी है। ज्यादा से ज्यादा लोगो को टीका लगे इसके लिए न सिर्फ केंद्र बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। बुधवार को खराब मौसम के बावजूद भी टीकाकरण अभियान चला। सुबह से हो रही बारिश के बाद भी नागरिकों ने बूथों पर पहुंचकर टीका लगवाया। उधर, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार ने बताया कि 28 केंद्र के 30 बूथों पर वैक्सीनेशन कार्य चला। इसमें कुल 2800 नागरिकों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य के सापेक्ष 950 नागरिकों को टीका लगाया गया।
उन्होंने बताया कि टीकाकरण अभियान में प्रत्येक बूथ पर 5-5 स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती की गई थी। उधर सीएमओ डॉ अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि ना सिर्फ खुद को टीका लगवाए बल्कि दूसरों को भी टीका लगाने के लिए प्रेरित करें। जागरूकता के आधार पर ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।