फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Vaccination campaign is dying out due to animal lovers keeping their distance

Ambedkar Nagar News: पशु मित्रों के दूरी बनाने से दम तोड़ रहा टीकाकरण अभियान

Tue, 11 Aug 2026 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Vaccination campaign is dying out due to animal lovers keeping their distance
पशुपालन विभाग की ओर से अहिरौली क्षेत्र में टीकाकरण से संबंं​धित जानकारी देते विभागीय अ​धिकारी।
अंबेडकरनगर। पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है। सरकारी आंकड़े लक्ष्य पूरा होने का दावा कर रहे हैं, पर गांवों में हकीकत अलग है। पशुपालकों की शिकायत है कि टीकाकरण टीम समय पर नहीं पहुंच रही।
विज्ञापन

कई पशुपालकों को अभियान की जानकारी भी नहीं दी गई। कुछ गांवों में एक ही दिन में बड़ी संख्या में पशुओं का टीकाकरण दिखाया गया है। ऐसे में सवाल है कि कितने पशुओं को टीका लगा और कितने कागजों में दर्ज हुए। विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार तक 59,100 पशुओं को टीका लगाने का दावा है। हालांकि, टीमें अभी कई गांवों में नहीं पहुंची हैं। पशु मित्रों के बहिष्कार के कारण एक ग्राम पंचायत में दो दिन लग रहे हैं। इस वजह से 20 दिनों में केवल 59 हजार पशु ही आच्छादित हो पाए हैं।
विज्ञापन

पशु मित्रों के टीकाकरण में सहयोग न करने के कारण विभाग की ओर से पूर्व में बनाया गया रोस्टर बेकार हो गया है। ऐसे में विभाग का दावा है कि अकबरपुर के जमुनीपुर, गौसपुर, ताजनपुर, ऊचेगांव, चंदनपारा, लालापुर कटेहरी के गौरा बंसतपुर, शाहपुर परासी, लोकनाथपुर, कुड़िया चितौना आदि गांवों में टीकाकरण हो गया है। हालांकि अभी यहां पर हकीकत में कुछ पशुओं को टीका लग गए तो कई अभी भी बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 चिकित्सकों के साथ टीकाकरण में लगी हैं 22 टीमें
विभागीय अधिकारियों के अनुसार जिले में 3,15,550 पशु पंजीकृत हैं। इनके एफएमडी टीकाकरण के लिए 16 चिकित्सकों की निगरानी में 22 टीमें काम कर रही हैं। इनमें 19 पशुधन प्रसार अधिकारी समेत अन्य कर्मचारी शामिल हैं। पशु मित्र इस अभियान से दूरी बनाए हुए हैं, जबकि टीकाकरण से लेकर अन्य तमाम गतिविधियां इन्हीं पशु मित्रों पर ही निर्भर हैं। ऐसे में विभाग के पास टीकाकरण को तेज करने के लिए कोई विकल्प नहीं हैं। इसी का नतीजा है कि आज भी कई गांवों में पशुपालक टीमों का इंतजार कर रहे हैं।

प्रधानों को नहीं है टीकाकरण की जानकारी
सीवीओ डॉ. अरविंद कुमार सिंह के अनुसार जिस भी ग्राम पंचायत में टीकाकरण कराया जाता है, वहां के ग्राम प्रधान को अवगत कराया जाता है। हालांकि यह बातें केवल विभागीय फाइलों में ही कैद ही क्योंकि इस बार कई गांव ऐसे हैं जहां पर कोई जानकारी प्रधान को नहीं है। कटेहरी की ग्राम प्रधान रीता देवी के अनुसार उनके गांव में अभी तक पशु पालन विभाग की ओर से कोई कर्मचारी टीकाकरण के लिए नहीं आया है। टांडा क्षेत्र के महुवारी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि विभाग की ओर से उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है।
दो वर्ष का भुगतान बकाया, टीकाकरण से दूरी
पशु मित्र संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में 200 पशु मित्र हैं। इन लोगों का पशु गणना, टीकाकरण व कृत्रिम गर्भाधान सहित अन्य कार्य किए थे लेकिन अभी तक कोई भुगतान नहीं हुआ है। इसके कारण काम नहीं किया जा रहा है।
मैन पावर कम होने से आ रही हैं दिक्कतें
अकबरपुर पशु चिकित्सालय के डॉ. डीके सिंह के अनुसार क्षेत्र में सभी उन पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है, जो इसके दायरे में आते हैं। मौजूदा समय में पशु मित्रों के साथ न होने से कुछ समस्याएं जरूर आ रही हैं। इसके बाद भी रोजाना टीकाकरण किया जा रहा है जिससे समय से लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

गांवों में हो रहा टीकाकरण
गांवों में पशुओं का टीकाकरण कराया जा रहा है। रोजाना इसकी रिपोर्टिंग की जा रही है। पशु मित्रों के सहयोग न करने के कारण कुछ समस्याएं आ रही हैं। इसके बावजूद भी टीकाकरण का कार्य प्रभावित नहीं है।
डॉ. अरविंद कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed