{"_id":"632ca84947e04212555ed9fe","slug":"vacant-post-of-doctor-of-allopathy-and-ayurveda-ambedkar-nagar-news-lko6496205196","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलोपैथ व आयुर्वेद के चिकित्सक का पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलोपैथ व आयुर्वेद के चिकित्सक का पद रिक्त
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। विकास खंड क्षेत्र कटेहरी के नसीरपुर बलईपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों को समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। एक ही भवन में संचालित एलोपैथ व आयुर्वेद अस्पताल चिकित्सक विहीन है। यहां प्रतिदिन करीब 150 मरीज पहुंचते हैं। चिकित्सक के न होने के चलते मरीजों को मायूस हो लौट जाना पड़ता है। परिसर में झाड़ियों की भरमार है। हैंडपंप तक की व्यवस्था नहीं है।
करीब एक दशक पहले नसीरपुर के बलईपुर में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मौजूदा समय में बदहाली का शिकार है। एलोपैथ के लिए चिकित्सक डॉ. अंकुश वर्मा की तैनाती है। करीब एक वर्ष पहले उन्हें स्वास्थ्य विभाग ने कटेहरी स्थित अस्पताल से संबद्ध कर दिया। फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार, एलटी भगौतीदीन, एएनएम गुजराती देवी व जगदीश वर्मा ही अस्पताल का संचालन व मरीजों का उपचार करते हैं।
आयुर्वेदिक अस्पताल में भी चिकित्सक नहीं हैं। फार्मासिस्ट आशुतोष तिवारी व स्वीपर मोहम्मद वसीम की तैनाती है। फार्मासिस्ट ही मरीजों को देखते हैं। होम्योपैथ अस्पताल में चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार पाल व मंशाराम वर्मा की तैनाती हैं। स्थानीय प्रमोद कुमार, राधेश्याम, शिवकुमार व मनोज का कहना है कि कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अब तक एलोपैथ व आयुर्वेद अस्पताल में चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी है। इससे मरीजों को उपचार का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्वास्थ्य विभाग को अविलंब चिकित्सकों की कमी को दूर करते हुए परिसर की साफ-सफाई, पेयजल व प्रकाश आदि की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
उधर सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने कहा कि अस्पताल का सुचारु रूप से संचालन हो रहा है। स्टाफ का संकट दूर करने की कोशिश चल रही है। अस्पताल परिसर को साफ-सुथरा रखने का निर्देश है। यदि गंदगी मिली तो कार्रवाई की जाएगी।