फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Use social media with care

सावधानी से करें सोशल मीडिया का इस्तेमाल

Wed, 15 Jun 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Use social media with care
अंबेडकरनगर में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करती पुलिस टीम। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। मिशन शक्ति अभियान के तहत मंगलवार को जिले में महिला पुलिसकर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं व बेटियों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल सावधानी से करने की सलाह दी। टीम ने भ्रमण के दौरान मनचलों को भी हिदायत दी।
विज्ञापन

बसखारी थाने के सिपाही सौरभ यादव, महिला सिपाही भारती व रोली ने क्षेत्र के पश्चिमी चौक और टांडा रोड पर बालिकाओं व महिलाओं को जागरूक किया। महिलाओं व बेटियों को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। कहा कि महिलाओं को अपने साथ होने वाले किसी भी शोषण व उत्पीड़न की शिकायत दर्ज करानी चाहिए। साथ ही बेटियों से स्वावलंबी बनाने का आह्वान किया। कहा कि शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही आत्मरक्षा का प्रशिक्षण अवश्य प्राप्त करें। पुलिसकर्मियों ने महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, पुलिस सेवा के लिए 112 व 181 आदि के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

अकबरपुर नगर में महिला पुलिसकर्मियों ने भ्रमण कर महिलाओं व बेटियों को जागरूक किया। कॉलेज, धार्मिक स्थल व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर घूम रहे युवाओं को चेतावनी भी दी। अहिरौली, बेवाना, इब्राहिमपुर, टांडा, राजेसुल्तानपुर, बसखारी, जहांगीरगंज व आलापुर आदि थाना क्षेत्रों में भी अभियान चला। एएसपी संजय कुमार राय ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान टीम को लगातार जरूरी दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed