{"_id":"6614251896608e1827075a43","slug":"urban-hospital-will-run-in-kashmir-from-today-only-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-113499-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आज से कश्मीरिया में ही चलेगा अरबन अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आज से कश्मीरिया में ही चलेगा अरबन अस्पताल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। एक वर्ष के इंतजार के बाद मंगलवार नौ अप्रैल से अरबन अस्पताल कश्मीरिया का संचालन शुरू हो जाएगा। अमर उजाला में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद सोमवार को सीएमओ डॉ. राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर भवन का ताला खुलवाया। अब तक पांच किलोमीटर दूर चल रहे इस अस्पताल का संचालन अब कश्मीरिया में ही होगा।
मालूम हो कि अरबन अस्पताल कश्मीरिया का संचालन एक वर्ष से अरबन अस्पताल मुबारकपुर में चल रहा था। टांडा नगर के कश्मीरिया में अस्पताल संचालन के लिए भवन को एक वर्ष पहले ही किराये पर सीएमओ कार्यालय ने लिया था। इसके बाद भी भवन पर मकान मालिक का ही ताला लगा रहा। सीएमओ के संज्ञान में बीते दिनों यह मामला सामने आया तो उन्होंने सख्ती दिखाई।
इस बीच सोमवार को यह खबर अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित हुई तो अधिकरियों की नींद खुली। सोमवार सुबह ही सीएमओ डॉ. राजकुमार कश्मीरिया पहुंच गए। अरबन अस्पताल के कोऑर्डिनेटर रक्षाराम व मकान मालिक को मौके पर बुलवाया। भवन का ताला खुलवाया। इसके बाद सीएमओ ने अपने सामने ही साफ-सफाई शुरू कराई।
विज्ञापन
जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि मंगलवार से सुचारु रूप से अस्पताल का संचालन हर हाल में प्रारंभ कर दिया जाए। उधर अपर सीएमओ डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि मंगलवार की सुबह तक फर्नीचर, दवाएं व अन्य सामग्रियां अस्पताल में पहुंच जाएंगी।
स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
अस्पताल के संचालन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। अमर उजाला का आभार व्यक्त करते हुए स्थानीय इमरान, सुधांशु, अमरजीत व नईम ने कहा कि अस्पताल के संचालन से अब लगभग पांच किमी. की लंबी दूरी तय कर मरीजों को मुबारकपुर तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। यह काम काफी पहले ही हो जाना चाहिए था लेकिन नहीं हो पा रहा था। इस तरह की मनमानी पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।