{"_id":"690ca295a9f2e7ef5501e51e","slug":"up-five-year-old-girl-raped-after-father-gets-drunk-flees-when-condition-becomes-critical-caught-by-villag-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP : पिता को शराब पिलाकर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, हालत नाजुक होने पर भागा...ग्रामीणों ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP : पिता को शराब पिलाकर पांच साल की मासूम से दुष्कर्म, हालत नाजुक होने पर भागा...ग्रामीणों ने पकड़ा
Thu, 06 Nov 2025 07:23 PM IST
आकाश द्विवेदी
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अम्बेडकरनगर
Published by: आकाश द्विवेदी
Updated Thu, 06 Nov 2025 07:23 PM IST
सार
अम्बेडकरनगर में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दोस्त ने दोस्त की बेटी के साथ दुष्कर्म कर दिया। इतना ही नहीं, पहले पिता को शराब पिलाई। फिर बेटी को घर से उठाकर ले गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबेडकरनगर के एक गांव में बुधवार की पांच वर्ष की बच्ची के साथ उसके पिता के दोस्त ने दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची की हालत गंभीर होने पर उसे घर के बाहर छोड़कर आरोपी भागने लगा। मासूम को रोता बिलखता देख परिवार के लोगों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में ग्रामीणों ने आरोपी को दौड़ाकर पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आंगन में खेल रही अपने मित्र की की पांच साल की बच्ची का मुंह दबाकर चुपके से उठा ले गया और घर के निकट गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भाग कर मासूम अपने घर पहुंचकर अपनी मां से लिपट कर रोने लगी।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीट दिया। इसके बाद मासूम की मां ने थाने में जाकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, फिलहाल उसको कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन
पिता के नशे होने पर बच्ची उठा ले गया
पीड़िता की मां के मुताबिक, बुधवार को उनके घर पर मछली बनी थी। उनके पति ने गांव के ही अवनीश दुबे को मछली खाने के लिए बुलाया था। रात में मछली खाने के साथ दोनों ने शराब पी। नशे में धुत हो जाने के बाद रात आठ बजे अवनीश की नियत खराब हो गई।
विज्ञापन
आंगन में खेल रही अपने मित्र की की पांच साल की बच्ची का मुंह दबाकर चुपके से उठा ले गया और घर के निकट गली में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह वहां से भाग कर मासूम अपने घर पहुंचकर अपनी मां से लिपट कर रोने लगी।
विज्ञापन
बच्ची दहशत में...कुछ बोल नहीं रही
वह इतनी डरी थी कि उसकी जुबान से आवाज तक नहीं निकल रही थी। यह देख मासूम की मां घबरा गई। करीब एक घंटे बाद उसने मां को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ आरोपी के घर पहुंच गए।आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी को पीट दिया। इसके बाद मासूम की मां ने थाने में जाकर नामजद तहरीर दी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के बाद देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। सीओ शुभम कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, फिलहाल उसको कोई खतरा नहीं है।