Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP: Direct Lucknow-Bangkok Flight Suspended from June 5 Due to Fuel Crisis; Several Cases of Hydroponic Cannab

UP: ईंधन संकट के कारण लखनऊ-बैंकॉक की सीधी उड़ान 5 जून से बंद, हाइड्रोपोनिक गांजे के कई मामले भी पकड़े गए थे

Wed, 03 Jun 2026 06:02 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 03 Jun 2026 06:02 PM IST
सार

ईंधन संकट के कारण लखनऊ और बैंकॉक के बीच संचालित सीधी विमान सेवा 5 जून से बंद की जा रही है। इससे पहले कुआलालंपुर की उड़ान भी बंद हो चुकी है। 

विज्ञापन
UP: Direct Lucknow-Bangkok Flight Suspended from June 5 Due to Fuel Crisis; Several Cases of Hydroponic Cannab
एलायंस एयर का विमान - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ से बैंकॅाक के बीच उड़ान भरने वाली थाई एयर एशिया की सीधी उड़ान पांच जून से बंद कर दी जाएगी। ईंधन संकट के चलते यह सेवा बंद की जा रही है। जबकि पिछले महीने मलयेशिया की सीधी उड़ान बंद कर दी गई है।

विज्ञापन


ईरान व अमेरिका के बीच जारी संघर्ष के चलते ईंधन संकट बरकरार है। इसका असर विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है। लखनऊ से मलयेशिया के क्वालालंपुर के बीच संचालित होने वाली एयर एशिया की सीधी उड़ान बंद कर दी गई है। 
विज्ञापन


वहीं, बैंकॅाक जाने वाली थाई एयर एशिया की डायरेक्ट फ्लाइट पांच जून से बंद कर दी जाएगी। थाई एयर एशिया की बैंकॅाक से लखनऊ आने वाली सीधी उड़ान संख्या एफडी-146 रात 8:25 बजे उड़ान भरकर रात 10:51 बजे पहुंचती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वापसी में लखनऊ से बैंकॅाक जाने वाली उड़ान संख्या एफडी-147 रात 11:05 बजे उड़ान भरकर सुबह 3:38 बजे पहुंचती है। ईंधन संकट के चलते विमान सेवा को पांच जून से बंद कर दिया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि लखनऊ से बैंकॅाक की थाई एयर एशिया की सीधी उड़ान से सर्वाधिक हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी होती थी। दर्जनभर से अधिक मामले कस्टम की टीम ने पकड़े हैं। ऐसे में सीधी उड़ान बंद हो जाने से गांजे की तस्करी पर भी विराम लगने की संभावनाएं अफसर जता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed