{"_id":"65b145439592a265c704c99b","slug":"up-day-celebration-seen-in-lohia-bhawan-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-9924-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: लोहिया भवन में दिखी यूपी दिवस की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: लोहिया भवन में दिखी यूपी दिवस की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को लोहिया भवन सभागार में तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ एमएलसी डॉ हरिओम पांडेय ने किया। विभिन्न विभागों की तरफ से यहां योजनाओं से जुड़े स्टाल लगाए गए। साथ ही कार्यक्रम में अलग अलग योजनाओं के पात्रों को स्वीकृति पत्र, चाभी व डेमो चेक भी सौंपा गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की उपलब्धियों पर चर्चा हुई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलेट्स से बने हुए खाद्य पदार्थ एवं उससे बने मिठाइयों का स्टाॅल लगाया। मिलेट्स के अंतर्गत सावा, कोदो, ज्वार, बजरा, चीना, कुटकी एवं काकुन के लाभ के बारे में समझाया। डीएम अविनाश सिंह ने कहा कि सरकार श्रीअन्न को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस तरफ सभी को ध्यान देने की जरूरत है।
लोहिया भवन परिसर में महिला कल्याण विभाग, कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग,उद्योग विभाग, श्रम विभाग, शिक्षा विभाग, मृदा परीक्षण, आजीविका मिशन, पशुपालन विभाग, गन्ना विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग, राजस्व विभाग, नगर विकास विभाग ने विभाग से जुड़ी योजनाओं की प्रदर्शनी लगी।
विज्ञापन
यहां विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोक नृत्य तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। अच्छे कार्य के लिए सीडीपीओ फूल कुमार, मुख्य सेविका स्वर्णलता, शिव देवी, रेखा वर्मा, मंजुलता वर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अमरावती, शीलम यादव, किरन वर्मा, संध्या दुबे, रमा देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ सदानंद गुप्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
पात्रों को इन योजनाओं का मिला लाभ
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 49 समूह की महिलाओं को दो करोड़ 94 लाख रुपये का डेमो चेक, उद्यान विभाग ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत राहुल के आटा व ऑयल मिल को 9 लाख रुपये, पूनम वर्मा के ऑयल मिल के लिए 23 लाख, जितेंद्र कुमार को बेकरी के लिए 9 लाख रुपये, राम अनुज यादव को गुड़ व्यवसाय के लिए 9 लाख 90 हजार रुपये का डेमो चेक सौंपे। दो पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तीन, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के दो लाभार्थियों को चाबी, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तीन लाभार्थियों को शादी अनुदान, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के पांच लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए।
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ओ लेवल प्रशिक्षण योजना के तीन लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, दिव्यांग पेंशन के 4, पीएम स्वानिधि योजना के तीन लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। गन्ना विकास विभाग ने पांच किसानों को प्रशस्ति पत्र, लघु सिंचाई विभाग ने छः लाभार्थियों को पंप सेट, मत्स्य विभाग ने 9 लाभार्थियों को प्रमाणपत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत ट्रेड दर्जी में प्रशिक्षण प्राप्त पांच लाभार्थियों को टूल किट दी। कुक्कुट योजना के तहत राकेश कुमार वर्मा, प्रगतिशील पशुपालक प्रदीप कुमार यादव को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
दिव्यांगों ने निकाली जागरूकता रैली
उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर दिव्यांगजनों ने लोहिया भवन परिसर से मतदाता जागरूकता रैली निकाली। एमएलसी व डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले डीएम ने सभी को मतदाता बनने व निष्पक्षता से मतदान करने का संकल्प दिलाया। बताया कि तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में यूपी दिवस की उपलब्धियों पर चर्चा करने के साथ ही मतदाताओं को जागरूक भी किया जाएगा।