{"_id":"67bb5633eaad27fcad060674","slug":"up-board-exams-will-be-held-from-today-at-113-centers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-130073-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 113 केंद्राें पर आज से होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 113 केंद्राें पर आज से होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय स्थित कंट्रोल रूम में निगरानी करते कर्मचारी।-संवाद
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा सोमवार से 113 केंद्रों पर शुरू होगी। कड़ी सुरक्षा के बीच इसमें 71,368 विद्यार्थी शामिल होंगे। इनकी निगरानी के लिए पांच हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। इनमें हाईस्कूल के 35,254 व इंटर के 36,114 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए जिले में निषेधाज्ञा भी लागू कर दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर केंद्र व्यवस्थापकों तक को जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा संवेदनशील केंद्रों पर निगरानी के लिए भी अतिरिक्त पुलिस तैनाती की गई है।
डबल लॉक अलमारी में रखे गए प्रश्नपत्र : बोर्ड परीक्षा में इस बार चार अलमारी रखी गई हैं। पहली अलमारी में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट का प्रथम पाली का प्रश्नपत्र, दूसरी अलमारी में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट द्वितीय पाली के प्रश्नपत्र रखे जाएंगे। तीसरी अलमारी में पेपर बांटने के बाद बचे हुए प्रश्नपत्र और चौथी अलमारी में ऐसे प्रश्नपत्र होंगे, जोकि अलग से रखे जाएंगे। यह प्रश्नपत्र तभी खोले जाएंगे जब पेपर आउट हो जाए या गलती से कोई पेपर खुल जाएगा। इन अलमारियों की एक चाबी थाना अध्यक्ष के पास, एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक केंद्र व्यवस्थापकों के पास होगी।
इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के जिम्मेदार को यह सुनिश्चित करना होगा कि संबंधित के अतिरिक्त कोई भी कर्मी स्ट्रांग रूम बनाए गए कक्ष में प्रवेश नहीं करेगा। एसपी केशव कुमार ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के इंतजाम कर दिए गए हैं। किसी भी की लापरवाही करने पर कार्रवाई की जाएगी।