{"_id":"58c834274f1c1b082932a128","slug":"up-board-exams-on-174-centers-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"174 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
174 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कल से
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 14 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। 174 केंद्रों पर लगभग 83 हजार छात्र परीक्षा देंगे, इसके लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में एसडीएम सदर नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक हुई। इसमें परीक्षा को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए यूपी बोर्ड की गाइड लाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 16 मार्च से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। लगभग 83 हजार परीक्षार्थियों के लिए अकबरपुर नगर से लेकर जिले के अन्य क्षेत्रों में 174 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। परीक्षा सकुशल निपटाने के लिए मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में एसडीएम सदर नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बोर्ड की गाइड लाइन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम ने कहा कि नकलविहीन परीक्षा कराने में किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान अनुपस्थित छात्र-छात्राओं की विस्तृत जानकारी केंद्र व्यवस्थापक को बोर्ड की वेबसाइट पर अपने लागिन के जरिये परीक्षा प्रारंभ होने के आधा घंटे बाद देनी होगी।
विज्ञापन
कहा कि परीक्षा के दौरान छात्राओं की तलाशी शिक्षिकाएं ही कर सकेंगी। कहा कि परीक्षा प्रारंभ होने से पहले केंद्रों पर शौचालय, पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था कर ली जाए। इस दौरान बीएसए जेएन सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी अभिषेक वर्मा, प्रधानाचार्या शेफाली प्रताप, तारा वर्मा, सुरेश लाल श्रीवास्तव, गजेंद्र पाल, उपासना रानी, कमलेश वर्मा, रिंका सिंह, ओपी यादव, राजेंद्र यादव व इंद्रजीत यादव, बिपिन सिंह व सत्यदेव आदि मौजूद रहे।