फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   UP Board Exam in Ambedkarnagar

ऑनलाइन निगरानी के बीच 117 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

Mon, 06 Jan 2020 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
UP Board Exam in Ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षाएं नकल विहीन कराने के लिए इस पर व्यवस्थाएं और ज्यादा चाक-चौबंद रहेंगी। जिले में सभी 117 परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन नजर रखी जाएगी। इसके लिए सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 जनवरी तक अपने अपने केंद्र पर ब्रॉड बैंड व राउटर लगाकर केंद्र की आईडी व पासवर्ड डीआईओएस कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से संबद्ध करा लें। ऐसा होने पर अब डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से ही परीक्षा केंद्र के विभिन्न कक्षों में होने वाली परीक्षा पर सीधी नजर रखी जा सकेगी। इस नई व्यवस्था से न सिर्फ नकल माफियाओं पर नकेल कसी जा सकेगी बल्कि परीक्षा को नकल विहीन भी निपटाया जा सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन निपटाने के आदेश दिए गए थे। सीएम के निर्देश पर बीते वर्ष न सिर्फ सभी परीक्षा केंद्रों के हर कक्ष में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया था बल्कि वॉयस रिकार्डर भी लगाया गया था। इस व्यवस्था के तहत सचल दल, सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट किसी भी समय संबंधित केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा प्रक्रिया का जायजा सीसीटीवी कैमरे से देख सकते थे। इस व्यवस्था से नकल माफियाओं पर काफी हद तक अंकुश भी लगा था। हालांकि इन तमाम व्यवस्था के बावजूद कुछ स्थानों पर नकल की शिकायत सामने आ रही थी।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए इस बार शासन ने नई व्यवस्था बनायी है। इसके अनुसार अब सभी परीक्षा केंद्रों पर ब्रॉड बैंड व राउटर लगाए जाएंगे। संबंधित परीक्षा केंद्रका आईडी व पासवर्ड डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से संबद्ध किया जाएगा। ऐसे में डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम में बैठकर अधिकारी परीक्षा केंद्र के विभिन्न कक्षों में चल रही परीक्षा पर नजर रखी जा सकेगी। बताते चलें कि इस बार जिले में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीआईओएस कार्यालय के इ्रद्रजीत यादव ने बताया कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र भेजकर निर्देशित किया गया है कि वे 15 जनवरी तक ब्राडबैंड व राउटर लगवाकर आईडी व पासवर्ड डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से संबद्ध करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक रामलाल यादव ने कहा कि ऑनलाइन मॉनीटरिंग की व्यवस्था किए जाने से इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा को सकुशल व नकल विहीन ढंग से निपटाया जा सकेगा। नकल विहीन परीक्षा निपटाने के लिए सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम अत्यंत सराहनीय है। अभिभावक मानप्रकाश सिंह व सुनील कुमार ने कहा कि नकल विहीन परीक्षा के लिए सरकार ने जो कदम उठाया है, वह अत्यंत सराहनीय है। इससे प्रतिभाओं को निखरने में आसानी होगी। साथ ही उनका सम्मान भी बढ़ेगा।

नकल विहीन परीक्षा निपटाने के लिए इस बार सभी 117 परीक्षा केंद्रों पर ब्रॉडबैंड व राउटर लगवाने का निर्देश दिया गया है। 15 जनवरी तक इन्हें लगाने के बाद आईडी व पासवर्ड को डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से संबद्ध कराना होगा।
- विनोद सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed