फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   untrained oprate, condition become serious

झोलाछाप ने किया ऑपरेशन, हालत बिगड़ी

Mon, 22 Jun 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 22 Jun 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक मालीपुर थाना क्षेत्र के पहाजिदपुर गांव निवासिनी प्रमिला (42) पत्नी शिवराम को बीते दिनों पेट में कुछ दर्द हुआ। पहले तो उसने घरेलू उपचार किया, लेकिन जब दर्द लगातार बढ़ता गया तो मालीपुर में एक झोलाछाप को दिखाया गया।

विज्ञापन


झोलाछाप ने बताया कि उसकी किडनी में पथरी और बच्चेदानी में ट्यूमर है। इसका ऑपरेशन करना होगा। दर्द कम करने के लिए उसने कुछ दवाएं भी दीं। दवा खाने के बाद भी दर्द में कोई कमीं नहीं हुई तो 14 जून को उसने बच्चेदानी का आपरेशन कर दिया।
विज्ञापन


24 घंटे रखने के बाद उसे वापस घर भेज दिया। घर पहुचने पर अचानक रक्तस्राव शुरू हो गया। घबराए परिवारीजन उसे लेकर फिर झोलाछाप के पास पहुंचे। आरोप है कि उसने बगैर देखे ही यह कहते हुए उसे लखनऊ ले जाने के लिए कह दिया कि उसकी हालत बहुत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन प्रमिला को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसकी हालत को गंभीर बताते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। शिवराम ने बताया कि झोलाछाप के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए मालीपुर थाने में तहरीर दी है तथा विधिक कार्रवाई के लिए सीएमओ को भी पत्र लिखा है।


बताया कि झोलाछाप ने आपरेशन के नाम पर उससे नौ हजार रुपये भी लिए थे। उधर सीएमओ ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामला सामने आने पर उचित निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed