{"_id":"6a8888ae8e126e99ba03c2d4","slug":"untrained-nurse-arrested-in-sumans-death-case-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-163325-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सुमन की मौत के मामले में अप्रशिक्षित नर्स गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सुमन की मौत के मामले में अप्रशिक्षित नर्स गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। बसखारी के जय इंद्रा हॉस्पिटल में निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव से हुई सुमन यादव की मौत के मामले में अप्रशिक्षित नर्स प्रिया यादव उर्फ नेहा को बसखारी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसे मोतिगरपुर तिराहे से पकड़ा। मामले में अस्पताल संचालक मूलचंद मौर्य पहले ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि चार अन्य आरोपी अभी गिरफ्त से दूर हैं।
जहांगीरगंज क्षेत्र के मठिया महमदपुर निवासी सुमन यादव (30) को चार जुलाई 2026 को गर्भस्थ शिशु में आंतरिक समस्या के चलते परिजन बसखारी के अकबरपुर रोड स्थित जय इंद्रा हॉस्पिटल ले गए थे। आरोप है कि वहां गर्भपात के दौरान लापरवाही से अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। हालत बिगड़ने पर सुमन को रेफर कर दिया गया, लेकिन दो दिन बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
मौत के बाद सुमन के भाई संजय यादव ने कार्रवाई के लिए अधिकारियों से शिकायत की थी। मृतका के भाई की तहरीर पर संचालक मूलचंद मौर्य, उसके भाई मुकेश चंद, प्रिया यादव समेत अन्य स्टाफ के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रिया यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।