फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Unnao case

उन्नाव कांड को लेकर अंबेडकर सेना ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Aug 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Unnao case
अंबेडकरनगर। उन्नाव कांड को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय अंबेडकर सेना के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान मांग उठी कि पीड़िता के समुचित इलाज के साथ ही परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की जाए। पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की सहायता के अलावा आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाए। चेतावनी दी गई कि जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाया गया तो सड़कों पर उतरा जाएगा। इस दौरान राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भी एसडीएम सदर को सौंपा गया।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष शिवप्रकाश ने प्रदेश सरकार पर आरोपी विधायक को बचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शुरुआत से ही सख्ती बरती गई होती तो मामला यहां तक न पहुंचता। कहा कि आरोपी विधायक बहुत शातिर और रसूखदार हैं। वह जेल में रहकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

उनके साथियों पर भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि पीड़िता का समुचित इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही परिवार के सदस्यों को सुरक्षा प्रदान की जाए। चेतावनी दी गई कि जल्द ही इस संबंध में ठोस कदम नहीं उठाए गए तो सेना के सदस्य सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। इस दौरान अशोक कुमार, राजनाथ, मंजीत, विवेक, वीरेंद्र, अखिलेश, राजेश, प्रवीण, प्रेमशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed