फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Unknown girl's body found in bush

झाड़ी में मिला अज्ञात युवती का शव

Wed, 26 Oct 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Unknown girl's body found in bush
टांडा (अंबेडकरनगर)। एनएच-233 पर पैकोलिया गांव के पास हत्या कर बोरे में भरकर झाड़ी के बीच फेंका गया अज्ञात युवती का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। सीओ संतोष कुमार ने भी घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

टांडा-बसखारी नेशनल हाईवे पर कोतवाली क्षेत्र के पैकोलिया गांव के निकट मंगलवार को ग्रामीणों ने देखा कि झाड़ी के बीच पड़ी बोरी से दुर्गंध आ रही थी। शव होने की आशंका पर ग्रामीणों ने इसकी सूचना टांडा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बोरी को खोलकर देखा तो उसमें करीब 20 वर्षीय युवती का क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। टांडा कोतवाल अमित प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के बारे में छानबीन के साथ ही शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। बाद में सीओ टांडा संतोष कुमार ने भी घटना स्थल का जायजा लिया व ग्रामीणों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed