फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Unity race and remembering Sardar Patel by donating blood

Ambedkar Nagar News: एकता दौड़ तो कहीं रक्तदान कर सरदार पटेल को किया याद

Tue, 31 Oct 2023 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 10:39 PM IST
विज्ञापन
Unity race and remembering Sardar Patel by donating blood
अंबेडकरनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती अकबरपुर नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में उल्लास से मनी। प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव के नेतृत्व में एकता दौड़ हुई तो वहीं गोष्ठियों का भी दौर चला। सरकारी कार्यालयों में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया तो वहीं सपाइयों ने सम्मेलन के माध्यम से सरदार पटेल को याद किया।
विज्ञापन

लौह पुरुष की जयंती पर मंगलवार सुबह कलेक्ट्रेट से छात्र-छात्राओं, युवाओं व कर्मचारियों की एकता दौड़ को प्रभारी मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वे इसमें स्वयं दौड़ में शामिल हुए। डीएम अविनाश सिंह, जिपं. अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रजनीश सिंह, सीडीओ अनुराज जैन व एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त भी एकता दौड़ के साथ पटेलनगर तिराहे तक गए। वहां सरदार पटेल की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

मंत्री समेत अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने बाद में कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता का संकल्प लिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एलईडी वैन के माध्यम से जीआईसी अकबरपुर तथा बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में सरदार पटेल के जीवन पर लघु फिल्म दिखाई। भारतीय जनता पार्टी ने अकबरपुर नगर के पटेलनगर तिराहे पर जरूरतमंदों के लिए पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा के संयोजन में रक्तदान शिविर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिलदेव के अलावा यहां 50 युवाओं व नागरिकों ने रक्तदान किया। रक्तदानियों का मनोबल प्रभारी मंत्री व भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा किछौछा नगर पंचायत अध्यक्ष ओंकार गुप्त, जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ. रजनीश सिंह, जिला मंत्री विनय पांडेय, दीपक तिवारी, शिवपूजन राजभर व मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बढ़ाया।
जय बजरंग इंटर कॉलेज रामनगर में प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, शिक्षक राकेश शुक्ल व दीपेंद्र उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के आदर्शों की जानकारी दी। पं. रामअवध स्मारक इंटर कॉलेज रामनगर, पं. त्रिलोकीनाथ स्मारक इंटर कॉलेज हथिनाराज समेत कई अन्य विद्यालयों में आयोजन हुए। जहांगीरगंज ब्लाॅक परिसर में एडीओ पंचायत योगेंद्र सिंह, बाल विकास परियोजना कार्यालय में सीडीपीओ विनोद कुमार, जहांगीरगंज नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील मौर्य व अधिशासी अधिकारी विनय द्विवेदी, सीएचसी में प्रभारी डॉ. उदयचंद यादव व बीआरसी में बीईओ संतोष पांडेय ने देश के लिए सरकार पटेल के योगदान पर चर्चा की।
राजेसुल्तानपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष विनोद प्रजापति व अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया ने सरकार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कर्मचारियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में सुरेंद्र वर्मा, अखिलेश शर्मा, रजनीकांत पांडेय, राजेश कुमार व प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे। जिला पुलिस कार्यालय के साथ ही सभी सर्किल कार्यालयों व थानों पर सरदार पटेल को याद करने के साथ ही पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ली।



एनटीपीसी परिसर में हुई रन फॉर यूनिटी
एनटीपीसी टांडा परियोजना में सुबह सात बजे महाप्रबंधक बीसी पलेई ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद महाप्रबंधक के साथ ही परियोजना के अधिकारियों, कर्मचारियों, गरिमा महिला मंडल की सदस्यों तथा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने एकता दौड़ लगाई। बाद में प्रशासनिक भवन में सभी को सतर्कता जागरुकता के तहत शपथ भी दिलाई गई। बालक एवं बालिका वर्ग के बीच खादी महोत्सव एवं राष्ट्रीय एकता दिवस को लेकर नारा प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। इस मौके पर महाप्रबंधक डॉ. उदयन तिवारी, अभय कुमार मिश्र, अतुल गुप्त व अपर महाप्रबंधक रजनीश कुमार खेतान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed