Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Unity in society is necessary for the integrity of the country

देश की अखंडता के लिए समाज में एकता जरूरी

Wed, 17 Aug 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Unity in society is necessary for the integrity of the country
टांडा (अंबेडकरनगर)। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में भियांव ब्लॉक के बंदीपुर गांव में स्थित बाबा जगरदेव मंदिर परिसर में अखंड भारत संकल्प दिवस का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि अंन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपतराय व विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू गुप्त मौजूद रहे। अतिथियों ने भगवान राम व भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि चंपतराय ने कहा कि स्वतंत्रता मिलने के महज कुछ घंटों पूर्व कुछ लोगों ने अपनी व्यक्तिगत इच्छा की पूर्ति के लिए देश को दो टुकड़ों में बांट दिया। इसके बाद 10 लाख से अधिक लोगों का कत्लेआम भी कर दिया गया। दो करोड़ से अधिक लोग बेघर होकर दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हुए। यह बात हमारी वर्तमान व आने वाली पीढिय़ां जाने इसके लिए जागरण करने की जरूरत है। नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, पाक, म्यांमार, बंगला देश, श्रीलंका, तिब्बत कभी हमारे देश का हिस्सा हुआ करते थे।
विज्ञापन

मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, वियतना, काम्बोडिया, इंडोनेशिया तक हमारे साम्राज्य थे। जहां जहां पर हिन्दू घटा, वहां हमारे देश का खंडन हुआ। हमें अपने आप को जगाने की जरूरत है, और खोए हुए सम्मान को वापस पाने के लिए आगे बढना होगा। संगठित शक्ति के बल पर एक दिन यह सपना अवश्य साकार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रांत सत्संग प्रमुख श्यामबाबू ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि दुनिया के ऐसे भूमि में जन्म लिए हैं, जहां की भूमि को सिर्फ भूमि नहीं बल्कि भारत माता कहा जाता है। देश के प्रति हमारी निष्क्रियता के चलते हमारी भारत माता को समय समय पर खंडित कर दिया गया।

कहा कि देश की युवा पीढ़ी की जिम्मेदारी है कि देश को अखंड बनाना है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय, जिला संरक्षक रामआशीष मिश्र, पूर्व विधायक संजू देवी, सुभाष राय, अनीता कमल, ओमप्रकाश सिंह, हृदयमणि मिश्र, धीरेश्वर वर्मा, आलोक चौरसिया व शुभम मोदनवाल आदि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed