{"_id":"67b220b4e9ea487a9701c16c","slug":"union-budget-is-dedicated-to-the-poor-youth-farmers-and-women-dharmendra-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-129635-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित है केंद्रीय बजट : धर्मेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित है केंद्रीय बजट : धर्मेंद्र
Sun, 16 Feb 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 16 Feb 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश उपाध्यक्ष।
अंबेडकरनगर। संसद में पेश बजट को लेकर शहर स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को केंद्रीय बजट संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बजट की खूबियां बताईं।
उन्होंने कहा कि भाजपा अपनी विचारधारा के लिए सत्ता छोड़ देती है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर देश की साख को विश्व पटल में स्थापित किया। देश में सड़कों की जाल बिछाने की नींव उसी समय से ही पड़ी थी। इसे अब केंद्र व प्रदेश की सरकार पूरा कर रही है। कांग्रेस तो आतंकवादी संगठनों की पोषक रही है। प्रधानमंत्री के निर्देश पर भारत के वीर सैनिकों ने पुलवामा में शहीद सैनिकों का बदला पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर लिया था।
केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस बार पेश केंद्रीय बजट गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को समर्पित है। समग्र विकास का बजट है। जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी ने कहा कि बजट धन धान्य योजना से किसानों को बड़ा लाभ होगा। प्रत्येक जिले में कैंसर अस्पताल खोले जाने का प्रावधान बजट में किए जाने से लाखों लोगों की जान को बचाया जा सकता है। इस मौके पर प्रेस वार्ता भी की गई। गोष्ठी को विधायक धर्मराज निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष कपिलदेव वर्मा, ज्ञान सागर सिंह, रमा शंकर सिंह, ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र मोहन सिंह, विद्यावती राजभर ने भी संबोधित किया। इस दौरान सुरेश कन्नौजिया, विनय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रदेश उपाध्यक्ष को बीईओ के खिलाफ सौंपा ज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर क्षेत्र के शिव बाबा धाम परिसर में पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य धर्मेंद्र सिंह को रामनगर प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनूप शुक्ला ने ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी शैलजा मिश्रा ऑनलाइन कार्यों में हीलाहवाली कर रही हैं। शासन से संचालित योजनाओं को प्राथमिकता न देकर वित्तीय अनियमितता और धन उगाही कर रही हैं। बीईओ की उच्च स्तरीय जांच की कराने की मांग। अगर सुनवाई नहीं होती है तो शिक्षक धरना प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान जिले के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।