{"_id":"66e9b9138fe5e0fc8e0c8959","slug":"underground-electricity-cable-burnt-one-lakh-population-faced-problems-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-121380-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: भूमिगत बिजली केबल जला, एक लाख आबादी ने झेली परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: भूमिगत बिजली केबल जला, एक लाख आबादी ने झेली परेशानी
Tue, 17 Sep 2024 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
-बुझावन तिवारी का पूरा रेलवे क्राॅसिंग के निकट हुआ फाॅल्ट
फोटो- 27
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपकेंद्र से कटेहरी बाजार को जाने वाली भूमिगत बिजली की मुख्य केबल बुझावन तिवारी का पूरा रेलवे क्राॅसिंग के निकट सोमवार रात साढे नौ बजे जल गया। इसे मंगलवार शाम पांच बजे तक बिजली कर्मी ठीक नहीं कर सके। इससे लगभग 50 गांव की एक लाख की आबादी को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लगभग 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बिजली से चलने वाले कुटीर उद्योगों समेत आम दिनचर्या पर असर पड़ा।
कटेहरी उपकेंद्र से रामबाबा, कटघरवा और कटेहरी तीन फीडर संचालित हैं। सोमवार रात करीब साढे नौ बजे के करीब मिझौड़ा मार्ग पर स्थित बुझावन तिवारी का पूरा गांव के पास भूमिगत केबल धू-धू कर जल उठा। इसके बाद कटेहरी बाजार समेत खोजापुर, नरहरिया, प्रतापपुर चमुर्खा, बरहा नियमचक, मिझौड़ा, करमपुर नरहरिया, पीठापुर सरैया, बसंतपुर, विशुनपुर, साहपुर, प्रतापीपुर, सरजूपुर, अहिरौली, खेमापुर गोपालपुर चौधरी, अर्जुनपुर, सुगौटी सबना तिवारीपुर समेत 50 गांव की एक लाख आबादी की बिजली गुल हो गई।
रात 11 बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर ग्रामीणोंं ने बिजली विभाग के अधिकारियों को फोन घुमाना शुरू किया, लेकिन किसी ने फोन उठाकर फाॅल्ट के बारे में बताने की सुध नहीं ली। उमस भरी गर्मी में किसी तरह ग्रामीणों ने रात काटी। मंगलवार सुबह भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने से कई ग्रामीण बिजली घर पर पहुंचे। तब कहीं जाकर सुबह 10 बजे के बाद बिजली कर्मियों ने जले केबल को बदलने का काम शुरू किया। शाम पांच बजे तक जला केबल को बदला नहीं जा सका था।
विज्ञापन
-- --
ठप रहे कामकाज
कटेहरी बाजार में कंप्यूटर संस्था चलाने वाले नीलेश यादव ने बताया कि बिजली गुल रहने से परेशानी हुई। जेनरेटर चलाकर काम काज निपटाना पड़ा। शिव जनसेवा केंद्र के कामकाज भी ठप रहे। आटा चक्की संचालक राधेश्याम ने बताया कि बिजली गुल रहने से चक्की पर गेहूं की बोरी का ढेर बढ़ता जा रहा है। आटा लेने की आस में पहुंचे उपभोक्ताओं को मायूस होकर घर लौटना पड़ा।
-- -- -
आपूर्ति करा दी गई बहाल
कटेहरी में भूमिगत बिजली की केबल जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप थी। केबल को तेजी से बदलवाया गया। इसके बाद देर शाम बिजली आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
संजय कुमार, अधिशासी अभियंता