{"_id":"668ebd4248ff1ff9b00d76ba","slug":"uncontrolled-car-hits-old-man-he-dies-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-117878-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: अनियंत्रित कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धान की रोपाई करके घर वापस लौट रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में घायल एक अन्य किसान की हालत गंभीर बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़ फरार हो गया।
अकबरपुर कोतवाली के कोटवा गांव निवासी राजाराम राजभर (60) मनरेगा मजदूर थे। इन दिनोंं बरसात के कारण मनरेगा का काम बंद चल रहा है। जीविका चलाने के लिए ठेके पर धान रोपाई का काम करते थे। बुधवार को भी राजाराम अपने अन्य साथियोंं के साथ धान रोपाई करने गए थे। शाम पांच बजे वह साइकिल से घर लौट रहे थे। वह गांव के निकट मुख्य सड़क पर स्थित चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रुके। राजाराम के साथ अन्य लोग भी मौजूद थे। इसी दौरान अकबरपुर की तरफ से इल्तिफातगंज जा रही तेज रफ्तार कार चार की दुकान पर खड़े लोगोंं को रौंदते हुए बिजली के खंभे से जा टकराई।
तेज टक्कर से राजाराम उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में गांव निवासी मनीराम विश्वकर्मा को भी गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय ग्रामीणोंं की मदद से पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं मृतक का शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।