फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Uncontrollable truck entered the shop, chaos ensued

दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, मची अफरातफरी

Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable truck entered the shop, chaos ensued
जलालपुर। मालीपुर मार्ग पर बीती रात जलालपुर की तरफ से तीव्र गति से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित दुकान में घुस गया, जिससे पूरा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। चालक मौके से फरार हो गया। घर में फंसे परिजनों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विज्ञापन

मालीपुर मार्ग पर बीती रात जलालपुर की तरफ से एक ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। इसी दौरान परुइया आश्रम के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गया। इसके बाद बगल खड़ी ट्रॉली में टक्कर मारते हुए ट्रक दुकान में घुस गया। इससे न सिर्फ अगले हिस्से में संचालित दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, बल्कि पूरे घर को नुकसान पहुंचा। बताया जाता है कि हादसे के समय घर में परिवार के सदस्य भोजन कर रहे थे। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। मकान मालिक राजेंद्र ने प्रशासन से मदद मुहैया कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed