{"_id":"609575e98ebc3ebf80433171","slug":"uncontrollable-car-collides-with-tree-young-man-dies-ambedkar-nagar-news-lko577227852","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुंबई सेे आ रहे भाई को लेने के लिए कार से अकबरपुर रेलवे स्टेशन जाने के दौरान आलापुर थाना अंतर्गत अछती गांव के निकट कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे कार चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आलापुर थाना क्षेत्र के सहिजना हमजापुर गांव निवासी रमेश (26) शुक्रवार को सुबह मुंबई से आ रहे बड़े भाई को लेने कार से अकबरपुर रेलवे स्टेशन जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह आलापुर थाना अंतर्गत अछती गांव के निकट पहुंचा, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई।
टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। कार के अगले भाग के परखचे उड़ चुके थे। रमेश गंभीर रूप से घायल हो गया था। आननफानन में उसे निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में युवक की मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन लोग घायल
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन अन्य घायल हो गए। सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई रामनगर निवासी रामफेर (56) गुरुवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत रगडग़ंज निवासी अरुण कुमार (32) शुक्रवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना निवासी अतुल कुमार (36) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय गांव के निकट ही जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलोें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।