{"_id":"61671df33ed0ce7b7d0d48b4","slug":"two-youths-sleeping-in-the-house-died-due-to-snakebite-ambedkar-nagar-news-lko5999850184","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घर में सो रहे दो युवकों की सांप के डसने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घर में सो रहे दो युवकों की सांप के डसने से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हुई सर्पदंश की घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अन्य थाना क्षेत्रों में चार व्यक्ति सर्पदंश के शिकार हो गए।
जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत चंदैनी निवासी विजय कुमार (30) मंगलवार रात घर के भीतरी बरामदे में सो रहा था। बताया जाता है कि बुधवार भोर में उसके कान में सांप ने डस लिया। जानकारी घरवालों को हुई, तो स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार होने की बजाए तबियत और खराब हो गई, जिससे वह बेहोश हो गया। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत ही बूढ़नपुर गांव में सोते समय सांप के डसने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी पंकज प्रजापति (24) मंगलवार देर शाम घर में चारपाई पर सो रहा था। बुधवार भोर में उसे सांप ने डस लिया। जानकारी परिवारीजनों में हुई, तो उन्होंने उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। जिला अस्पताल ले जाते समय वह बेहोश हो गया। जब जिला अस्पताल पहुंचे, तो वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारीजनों में रोना पीटना मच गया। इस बीच जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
वहीं महरुआ थाना अंतर्गत बरामदपुर निवासी रीता देवी (32) बुधवार सुबह उस समय सर्पदंश का शिकार हो गई, जब वह घर की साफ सफाई कर रही थी। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत रगड़गंज निवासी शंखलाल (45) मंगलवार देर शाम खेत में काम करने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत रसूलपुर निवासी शफीक (55) बुधवार सुबह खेत की तरफ जाने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। अलीगंज थाना अंतर्गत सूरापुर निवासी पंकज (19) मंगलवार देर शाम खेत से घर लौटने के दौरान सर्पदंश का शिकार हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।