फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two youths of Jalalpur died in the accident in Nainital

नैनीताल में हुए हादसे में जलालपुर के दो युवकों की मौत

Tue, 19 Oct 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two youths of Jalalpur died in the accident in Nainital
जलालपुर। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में दीवार गिरने से जलालपुर थाना क्षेत्र के दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मजदूर जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर दिघौटा गांव के रहने वाले थे। मंगलवार देर शाम घटना की जानकारी मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। हादसे में जान गंवाने वाला विनोद दीपावली में घर आने वाला था, लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत की खबर यहां पहुंच गई।
विज्ञापन

जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर दिघौटा गांव निवासी विनोद (21) तथा हरेंद्र (37) मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड गए थे। वहां नैनीताल जिले की धारी तहसील अंतर्गत मुक्तेश्वर के पास दीवार गिरने से छह मजदूरों की दबकर मौत हो गई। इनमें विनोद व हरेंद्र भी शामिल थे। चार अन्य मजदूर बिहार के थे। विनोद व हरेंद्र की मौत की अधिकृत खबर हालांकि मंगलवार देर शाम तक परिवारीजनों तक नहीं पहुंच सकी थी, लेकिन मीडिया की भागदौड़ के चलते परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि दोनों लोग लगभग पांच माह पहले गांव से मजदूरी करने के लिए उत्तराखंड गए थे। इनमें से हरेंद्र के पिता का निधन हो चुका है। ग्रामीणों ने बताया कि वह घर पर ज्यादा बात नहीं करता था। उधर, विनोद परिवार के संपर्क में रहता था। एक दिन पहले ही उसने फोन कर परिवार के सदस्यों से बात की थी। बताया था कि वह दीपावली पर घर आने वाला है। हालांकि उसके आने से पहले ही मंगलवार को उसकी मौत हो जाने की मनहूस खबर गांव पहुंच गई। दोनों युवक अविवाहित थे। ग्रामीणों के अनुसार उनका गांव में सभी से सामान्य व्यवहार था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed