फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two youths drowned in Saryu, one missing, two rescued

Ambedkar Nagar News: सरयू में दो युवक डूबे, एक लापता, दो को बचाया

Sat, 14 Jun 2025 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Two youths drowned in Saryu, one missing, two rescued
सरयू नदी के तट पर लापता अजय की तलाश के लिए मौजूद एसडीआरएफ की टीम। संवाद 
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। टांडा क्षेत्र के सरयू नदी के तट पर स्थित महादेव घाट पर शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कश्मीरिया मोहल्ले से अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नदी में नहाने गए पांच युवक सरयू नदी में डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोर ने तीन लोगों को बाहर निकाला, जिनमें एक की मौत हो गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद एक अन्य का शव बाहर निकाला गया, जबकि उसका भाई अभी भी लापता है। उसकी तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है।
विज्ञापन


टांडा के कश्मीरिया मोहल्ले के रहने वाले रामनवल का शनिवार को देहांत हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कश्मीरिया सकरावल पश्चिम मोहल्ले के जुड़वा भाई अजय आजाद (26), विजय आजाद (26) पुत्र चंद्रशेखर आजाद, अभिषेक (30) पुत्र अर्जुन, बब्बी (24) पुत्र पप्पू और बृजेश (25) पुत्र शंकर महादेवा घाट पहुंचे। नाव से सरयू नदी के बीचों बीच धारा में नहाने चले गए। गहराई अधिक और तेज लहर के कारण पांचों लोग डूबने लगे। इनको डूबता देखकर घाट पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही डुहिया मोहल्ले के गोताखोर त्रिभुवन यादव नाव लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और बब्बी, बृजेश और अभिषेक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, लेकिन अजय और विजय का पता नहीं चल सका। बब्बी और बृजेश को तो बचा लिया गया, लेकिन अभिषेक की हालत नाजुक होने के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर भेजा गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर एसडीएम रेनू ,सीओ शुभम कुमार, तहसीलदार निखलेश कुमार तथा कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों की मदद से विजय का शव बाहर निकाला गया, जबकि अजय की तलाश की जा रही है। एसडीएम ने बताया कि मृतकों के शवों का पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। लापता की तलाश के लिए एनडीआरएफ को बुलाया गया है। पीड़ित परिवारों को पोस्टमाॅर्टम के बाद आवश्यक मदद मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed