{"_id":"6a327a7a1c5ed2a26b0ec6c8","slug":"two-young-women-and-teenage-girl-have-gone-missing-under-mysterious-circumstances-in-ambedkar-nagar-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: दो युवतियां और एक किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब, आखिर कहां लापता हो रहीं यूपी के इस जिले की लड़कियां?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: दो युवतियां और एक किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब, आखिर कहां लापता हो रहीं यूपी के इस जिले की लड़कियां?
Wed, 17 Jun 2026 04:14 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Wed, 17 Jun 2026 04:14 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में दो युवतियां और एक किशोरी रहस्यमय ढंग से गायब हो गईं। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके तलाश शुरू की है। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इस जिले की लड़कियां कहां लापता हो रही हैं? आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में अलग-अलग क्षेत्रों से दो युवतियां और एक किशोरी लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही इन सभी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जैतपुर थाना के एक व्यक्ति के अनुसार, उनकी 17 वर्षीय पुत्री घर पर अकेली रहती थी। आरोप है कि 13 जून को गांव निवासी मुन्ना गौतम ने किशोरी को फोन करके गांव के बाहर बुलाया। इसके बाद अपने साथ लेकर चला गया। इस घटना में प्रेम देवी, मोना देवी और राजकमल ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र की एक महिला के अनुसार, रिश्तेदार की 20 वर्षीय पुत्री उनके घर आई थी। सोमवार को वह बिना किसी को बताए कहीं चली गई। हर-संभव स्थान पर तलाश के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनकी 23 वर्षीय पुत्री छह जून की रात करीब 8.00 बजे घर से कहीं चली गई। घटना के समय वह घर पर नहीं थीं। घर लौटने पर पुत्री नहीं मिली। परिजनों और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चल सका।
आरोप है कि गांव निवासी रणधीर उर्फ गुंडे ही उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। युवती की शादी 22 जून को तय थी और वह घर से पांच थान जेवर व 50 हजार रुपये नकद भी लेकर गई है। तीनों मामलों में संबंधित पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।