{"_id":"5d3de5828ebc3e6cc60b3d70","slug":"two-womens-injured-in-accident-ambedkar-nagar-news-lko473362098","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपलिंग में दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपलिंग में दो महिलाएं घायल, एक की हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। ट्रिपलिंग में दो महिलाएं घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर है। उधर अन्य हादसों में दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत दसेरा गांव निवासिनी शारदा (40) पत्नी राधेश्याम, सुदामा (50) पत्नी रामसुमेर रविवार सुबह अपने एक रिश्तेदार हरिओम (45) के साथ बाइक से सम्मनपुर जा रहे थे। गांव से कुछ आगे पहुंचते ही अचानक एक मवेशी सामने आ गया। उससे बचने के प्रयास में बाइक बेकाबू हो गई जिससे तीनों गिर पड़े। दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं जबकि रिश्तेदार बाल-बाल बच गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शारदा की हालत गंभीर बनी हुई है।
उधर अयोध्या जनपद के गोशाईगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गोशाईगंज निवासी परवेज (35) पुत्र मो. हुसैन रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय अन्नावा बाजार के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। वहीं, अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शेखपुरा गांव निवासी वसीम (28) पुत्र बख्शीश रविवार सुबह बाइक से पत्नी शमा खातून (25) के साथ अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गए।
विज्ञापन
इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर निवासी सविता (45) पत्नी रामचेत रविवार सुबह सद्दरपुर बाजार के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गई। भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत घुरहूपुर गांव निवासिनी रेखा (35) पत्नी प्रमोद रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।