{"_id":"61ad0059b8d65a177c226407","slug":"two-trucks-clashed-ramnagar-chowk-struggled-with-jam-overnight-ambedkar-nagar-news-lko607587976","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो ट्रक भिड़े, रातभर जाम से जूझा रामनगर चौक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो ट्रक भिड़े, रातभर जाम से जूझा रामनगर चौक
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के रामनगर चौक में इस तरह से लगा वाहनों का जाम।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। रामनगर चौक में शनिवार की रात दो ट्रकों के आपस में टकरा जाने से घंटों जाम की समस्या रही। पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद रविवार को सुबह जाम खुल सका। इसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। इस दौरान नागरिकों को आवागमन में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रामनगर में अक्सर लगने वाले जाम से बाजारवासी व स्थानीय लोग परेशान हो चुके हैं।
बसखारी से जहांगीरगंज की तरफ जा रहे दो ट्रक शनिवार की रात करीब 11 बजे भिड़ गए। बताया जाता है कि आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ट्रक उसमें भिड़ गया। इससे उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद आवागमन बाधित हो गया। कुछ देर में ही वाहनों की कतार लग गई। जाम की हालत ऐसी कि कुछ देर में करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। जानकारी होने पर आलापुर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जाम खुलवाने के लिए काफी मशक्कत करती रही, लेकिन रात में पुलिस जाम खुलवाने में सफल नहीं हो सकी। रविवार को सुबह करीब 8 बजे जाम खुल सका। इसके बाद यातायात व्यवस्था पटरी पर लौट सकी।
उधर, स्थानीय सुरेश कुमार, श्यामसुंदर, मंतराम यादव आदि ने रामनगर बाजार में जाम के संकट को लेकर नाराजगी जताई है। कहा कि यदि पुलिस टीम ने तत्परता दिखाई होती तो जाम इतना भीषण न होता। पुलिसकर्मियों की शिथिल कार्य शैली के चलते ही अक्सर रामनगर बाजार में जाम का संकट उत्पन्न रहता है। जरूरत है कि रामनगर चौक में पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती हो, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु रखा जा सके। थानाध्यक्ष राय साहब का कहना है कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने का पूरा प्रयास किया जाता है।