फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   two trains canceled

Ambedkar Nagar News: सियालदह व किसान निरस्त, घंटों लेट पहुंचीं चार ट्रेनें

Tue, 11 Jul 2023 11:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 11 Jul 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
two trains canceled
अकबरपुर रेलवे स्टेेशन पर ट्रेनों का इंतजार करते यात्री।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सियालदाह व किसान एक्सप्रेस को मंगलवार को निरस्त कर दिया गया। इसके चलते स्थानीय यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 23 यात्रियों ने आरक्षित टिकट रद्द करा दिया। इसके अलावा चार अन्य ट्रेन की लेटलतीफी से दर्जनों यात्री घंटों परेशान हुए।
विज्ञापन

मालूम हो कि सियालदह अप एक्सप्रेस सुबह पांच बजकर 16 मिनट और किसान अप एक्सप्रेस सुबह आठ बजकर 49 मिनट पर अकबरपुर स्टेशन पहुंचती है। ट्रेन पकड़ने के लिए यात्री मंगलवार सुबह स्टेशन पहुंचे तो उन्हें दोनों गाड़ियों के निरस्त किए जाने की जानकारी हुई। यात्रियों का कहना था कि ट्रेनें निरस्त होने की सूचना पहले से दी जानी चाहिए। ऐसे में कई लोगों ने यात्री रद्द कर दी। 23 यात्रियों ने अपना आरक्षित टिकट रद्द करा दिया।
विज्ञापन


इसके साथ ट्रेनों की लेटलतीफी से भी यात्री परेशान रहे। सियालदह डाउन एक्सप्रेस सोमवार रात करीब दो घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंचीं। दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय से ढाई घंटा, किसान डाउन एक्सप्रेस ढाई घंटा और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस करीब दो घंटा विलंब से पहुंची। अकबरपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि दोनों ट्रेनों के निरस्त होने से संबंधित पहले से कोई सूचना नहीं थी। कंट्रोल रूम से जानकारी करने पर पता चला कि ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed