फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two teenagers and two young women missing, FIR

Ambedkar Nagar News: दो किशोरियां व दो युवतियां लापता, एफआईआर

Tue, 07 Apr 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 07 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers and two young women missing, FIR
अंबेडकरनगर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दो किशोरियां व दो युवतियां लापता हो गई हैं। परिजनों की तहरीर पर संबंधित पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। इब्राहिमपुर के एक व्यक्ति के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे उनकी 17 वर्षीय बहन अपने रिश्तेदार के घर एनटीपीसी क्षेत्र में गई थी। वहीं से सेवई भड़सारी निवासी सूरज सोनकर उनकी बहन को ले गया। इब्राहिमपुर के एक अन्य व्यक्ति के अनुसार रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी 18 वर्षीय पुत्री को भीटी गांव निवासी राज कहीं ले गया। बसखारी की एक युवती के मुताबिक उनकी छोटी बहन ब्लॉक के पीछे कमरे में रहती है। चार अप्रैल को वह जलालपुर के मंगुराडिला निवासी छोटू के साथ कहीं चली गई। राजेसुल्तानपुर के एक व्यक्ति ने बताया कि चार अप्रैल को उनकी 16 वर्षीय पुत्री को आजमगढ़ जिले के हांसपुर लाटघाट निवासी आकाश ले गया। चारों मामलों में संबंधित पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed