फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   two suspects roaming around groom house at night In Ambedkar Nagar people tied them to tree and thrashed them

UP: बरात जाने के बाद आधी रात दूल्हे घर घूम रहे थे दो संदिग्ध, लोगों ने पेड़ से बांधकर धुना; पुलिस कर रही जांच

Mon, 03 Mar 2025 02:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकर नगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 03 Mar 2025 02:16 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में बरात जाने के बाद आधी रात दो संदिग्ध दूल्हे घर घूम रहे थे। महिलाओं ने लोगों की मदद से पकड़कर पेड़ से बांधकर धुन दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
two suspects roaming around groom house at night In Ambedkar Nagar people tied them to tree and thrashed them
चोरी के शक में लोगों ने दो युवकों को पेड़ से बांधकर पीटा - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में रविवार को एक युवक की बरात गई थी। रात में उसके घर पर दो संदिग्ध युवक घूमते नजर आए। शक होने पर घर की महिलाओं ने ग्रामीणों की मदद से पकड़कर उनकी धुनाई कर दी। इसके बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। पुलिस जांच कर रही है।    

विज्ञापन


घटना जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के लाभापार गांव की है। गांव निवासी रामकुशल वर्मा के पुत्र की रविवार को शादी थी। बरात मालीपुर थाना क्षेत्र के एक निजी मैरिज हाल में रुकी थी। इसी दौरान राम कुशल वर्मा के घर के पास कुछ युवक घूमते नजर आए। 
विज्ञापन




महिलाओं को संदेह हुआ तो उन्होंने ग्रामीणों को सूचना दे दी। ग्रामीणों ने दो युवकों को पकड़कर खंभे से बांधकर बुरी तरह पिटाई कर दी। उनके कपड़े भी फाड़ दिए। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एएसपी पूर्वी श्यामदेव ने बताया कि दोनों युवक हिरासत में हैं। मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। तहरीर अभी नहीं मिली है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed