{"_id":"659adf89dcb2e4bc860b7d4a","slug":"two-special-buses-will-start-for-kashi-from-today-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-9081-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: काशी के लिए आज से शुरू होंगी दो विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: काशी के लिए आज से शुरू होंगी दो विशेष बसें
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले जिले को बड़ा तोहफा मिला है। अकबरपुर बस डिपो से सोमवार को काशी धाम के लिए दो बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। लगभग चार वर्ष से ठप पड़ी इस रूट पर सेवा के फिर से संचालन से सुचारु आवागमन में लोगों को व्यापक लाभ मिलेगा।
22 जनवरी को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। मुख्य आयोजन के बाद भगवान राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर लगातार कदम उठाया जा रहा है।
गत दिवस ही मुख्य सचिव ने निर्देश जारी किया कि अयोध्या जाने वाले प्रत्येक मार्ग को 15 जनवरी तक दुरुस्त कर लिया जाए। इससे बसखारी से अकबरपुर होते हुए अयोध्या तक फोरलेन निर्माण में तेजी आ गई। इसी क्रम में अब अकबरपुर डिपो से दो बसों का संचालन सोमवार से प्रारंभ होगा। मालूम हो कि लगभग चार वर्ष पहले तक अकबरपुर डिपो से एक बस अकबरपुर से वाराणसी तक संचालित होती थी। इसके बाद संचालन ठप हो गया था।
विज्ञापन
अब चार वर्ष बाद फिर से बस का संचालन शुरू हो रहा है। एआरएम कार्यालय के अनुसार आठ जनवरी से दो बसों का संचालन प्रारंभ होगा जबकि आगामी दिनों में दो और बसें वाराणसी के लिए संचालित होंगी। (संवाद)
अयोध्या होते हुए जाएंगी वाराणसी
एआरएम कार्यालय के अनुसार आठ जनवरी से दो बसों का संचालन वाराणसी के लिए होगा। पहली बस सुबह नौ बजे अकबरपुर डिपो से अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर होते हुए वाराणसी जाएगी। इसके बाद यह बस वाराणसी से जौनपुर, शाहगंज होते हुए रात 11 बजे अकबरपुर डिपो पहुंचेगी। दूसरी बस सुबह आठ बजे अकबरपुर से शाहगंज, जौनपुर होते हुए वाराणसी जाएगी जबकि वाराणसी से जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या होते हुए रात 10 बजे अकबरपुर पहुंचेगी।
20 के बाद बढ़ेंगी दो बसें
आठ जनवरी से दो बसों का संचालन वाराणसी के लिए सुचारु रूप से प्रारंभ होगा। 20 जनवरी के बाद दो और बसें संचालित होंगी। इससे लोगों को वाराणसी तक सुचारु आवागमन में लाभ मिलेगा। - सीवी राम, एआरएम