{"_id":"44dfb8e7fba414e34a259122decbacbc","slug":"two-scorched-in-current-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से दो झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से दो झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकबरपुर थाना क्षेत्र के मरैला निवासी आज्ञाराम की पुत्री सीमा (18) शनिवार देर सायं पंखे का तार स्विच बोर्ड में लगा रही थी। तार कहीं से कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
गुहार पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे तार से अलग किया और तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के बाद उसकी स्थिति सामान्य हो सकी। इसी थाना क्षेत्र के लहनपुर गांव निवासी बच्चूलाल की पत्नी किसमत्ता देवी (60) रविवार सुबह घर में कुछ कार्य कर रही थीं। इसी बीच उनका पैर तार पर पड़ गया।
विज्ञापन
तार कटा होने के चलते वह करंट की चपेट में आ गईं। जब तक परिवारीजनों ने उन्हें तार से अलग किया, तब तक वह बुरी तरह से झुलस गईं। परिवारीजनों ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन