{"_id":"67b8cabbc011e792ca001294","slug":"two-schools-of-the-district-selected-for-project-praveen-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-129957-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रोजेक्ट प्रवीण के लिए जिले के दो विद्यालय चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रोजेक्ट प्रवीण के लिए जिले के दो विद्यालय चयनित
Sat, 22 Feb 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नई शिक्षा नीति के तहत छात्र-छात्राओं को कौशल आधारित शिक्षा देने पर जोर है। प्रोजेक्ट प्रवीण के तहत जिले के दो माध्यमिक विद्यालयों का चयन हुआ है। इसके लिए कक्षा नौ और 11 में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विस एंड इंश्योरेंस और हेल्थकेयर ट्रेडों के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्हें रोजगार के लिए भटकना न पड़े।
इसमें सावित्री बाई फूले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तेंदुआई कला को चुना गया है। शैक्षिक सत्र 204-25 के लिए हर विद्यालय से 140 बच्चों को चुना गया है। विशेष दक्षता पाने के लिए विद्यार्थियों को अलग से कोर्स करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उप्र कौशल विकास मिशन के तहत चयनित विद्यालयों में 90 मिनट तक विद्यार्थियों को कौशल विकास के गुण सिखाए जाएंगे। पढ़ाई के साथ उनके कौशल को भी निखारा जाएगा। इसका प्रमाणपत्र भी मिलेगा। जिला समन्वयक समग्र शिक्षा जीतेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि इस योजना के तहत इंटर स्तर तक दो माध्यमिक विद्यालयों का चयन किया गया है। शीघ्र ही इसका संचालन शुरू होगा।