फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two sanitation workers died one critical after falling into safety tank of Medical College in Ambedkar Nagar

AmbedkarNagar: मेडिकल कॉलेज के सेफ्टी टैंक में गिरने से दो सफाई कर्मियों की मौत... एक गंभीर; जांच के आदेश

Thu, 24 Jul 2025 06:51 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Jul 2025 06:51 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में मेडिकल कॉलेज के सेफ्टी टैंक में गिरने से दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में केस दर्ज करके जांच के आदेश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Two sanitation workers died one critical after falling into safety tank of Medical College in Ambedkar Nagar
मेडिकल कॉलेज में बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में मेडिकल कॉलेज के सेफ्टी टैंक में गिरने से दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी फर्म ने सफाई के लिए कोटेशन तैयार करने के लिए मजदूर बुलाए गए थे। इसी समय हादसा हो गया। एडीएम ने थानाध्यक्ष अलीगंज को मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


यूपी के अंबेडकरनगर में बृहस्पतिवार की दोपहर महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर में सेफ्टी टैंक में गिरकर ठेका सफाई कर्मचारी मनीराम व देवानंद की मौत हो गई। जबकि, सुरेंद्र कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने मौक पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने अलीगंज थानाध्यक्ष को प्रकरण की जांच करके दोषियों के विरुद्ध केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


दरअसल, राजकीय मेडिकल कॉलेज की सीवर लाइन काफी समय से चोक है। इसकी सफाई का काम निजी फर्म महाकाल प्रा.लि. को मिला था। फर्म ने नगर पालिका टांडा के सफाई कर्मचारी सुरेंद्र कुमार (45), ठेका कर्मचारी मनीराम (35) निवासी रामपुर कला टांडा और देवानंद (40) निवासी चहोड़ा घाट आलापुर को सफाई में आने वाले खर्च का कोटेशन तैयार करने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एक को बचाने में दूसरे की मौत... तीसरा घायल

सफाई के लिए ओपीडी परिसर के निकट बने टैंक का ढक्कन खोला जा रहा था। इसी बीच सुरेंद्र अचानक अनियंत्रित होकर टैंक में गिर गया। सुरेंद्र को बचाने के प्रयास में मनीराम और देवानंद भी गिर गए। घटना से मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन मेडिकल कॉलेज, पोस्टमार्टम हाउस के सफाई कर्मचारियों को बुलाकर तीनों को बाहर निकालकर इमरजेंसी पहुंचाया गया। 


वहां डॉक्टरों ने मनीराम और देवानंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि, सुरेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता, प्राचार्य डॉ. मुकेश यादव, थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। एडीएम ने बताया कि बिना सुरक्षा उपकरणों के काम कराने वाले ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed